cbse board exam 2026 datesheet/देशभर में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) समेत कई राज्यों के बोर्ड ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई ने इस बार रिकॉर्ड समय पर यानी सितंबर में ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया, जिससे छात्रों को तैयारी का पर्याप्त समय मिल सके।

cbse board exam 2026 datesheet/सीबीएसई की परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 15 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान चार परीक्षाएं आयोजित होंगी—कक्षा 10वीं की पहली और दूसरी परीक्षा, 12वीं की मुख्य परीक्षा और सप्लीमेंट्री परीक्षा। पहली बार इतनी लंबी अवधि में परीक्षा कार्यक्रम तय किया गया है ताकि विभिन्न देशों और राज्यों में समन्वय बनाए रखा जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cbse board exam 2026 datesheet/कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल तक जारी रहेगी। दूसरी बार (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 15 मई से 30 मई तक आयोजित की जाएगी और कंपार्टमेंट विषयों की परीक्षा 1 जून को होगी। इस साल लगभग 45 लाख छात्र भारत और 26 अन्य देशों में आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। उम्मीदवार cbse.gov.in से विषयवार टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

इसी क्रम में कई राज्य बोर्डों ने भी अपनी परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा 11 फरवरी से 2 मार्च तक और 12वीं परीक्षा 7 फरवरी से 13 मार्च तक चलेगी। पश्चिम बंगाल बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2 से 12 फरवरी तक और 12वीं परीक्षा 12 से 27 फरवरी तक आयोजित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंध्र प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा 24 फरवरी से 23 मार्च तक होगी, जबकि कक्षा 10वीं की तिथियां जल्द घोषित होंगी। कर्नाटक में 10वीं परीक्षा 18 मार्च से 1 अप्रैल तक और 12वीं परीक्षा 28 फरवरी से 17 मार्च तक आयोजित होगी। गोवा बोर्ड 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 27 फरवरी के बीच लेगा, वहीं महाराष्ट्र में 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से 18 मार्च तक और 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक निर्धारित है।

परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ ही छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी-अपनी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड करें और उसी के अनुसार तैयारी की रणनीति बनाएं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार परीक्षाएं तय समय पर होंगी, इसलिए छात्रों को पुनरावृत्ति और सैंपल पेपर पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.