नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनकी मृत्यु की जानकारी उनके आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से साझा की गई।

उनके निजी सचिव के.एस. राणा ने बीबीसी हिंदी से बात करते हुए बताया कि मलिक ने दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली।

ये खबर भी पढ़ें…
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बेसिक सैलरी के साथ HRA में आएगा तगड़ा उछाल, जानें कितनी बढ़ेगी आपकी जेब
8th Pay Commission:केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सत्यपाल मलिक ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारियाँ निभाईं। वह जम्मू-कश्मीर के अलावा बिहार, गोवा और मेघालय के राज्यपाल भी रह चुके थे। जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल रहते हुए उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय की ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।

उनके निधन से राजनीतिक और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर है।

ये खबर भी पढ़ें…
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
सात गोलियां…एक कारोबारी और तीन हमलावर! मंडी में आधी रात खूनी खेल से सनसनी
दिल्ली... देश की बड़ी सब्जी मंडियों में शुमार आजादपुर मंडी में मंगलवार की आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.