Satna News/सतना पुलिस ने साइबर ठगों की मदद करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा ये कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति एक ही आधार कार्ड से कई फर्जी सिम जनरेट करता था और फिर उन्हें ई सिम में बदलकर दूसरे  राज्यों में भेज दिया करता था।

Satna News/पुलिस ने 22 साल के अजय कुमार नामदेव को गिरफ्तार किया है। जिन सिम को यह जनरेट करता था उनका इस्तेमाल साइबर अपराध में किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Indore News : मंदिर से 3 अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी भी ले गए चोर
Indore News : मंदिर से 3 अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी भी ले गए चोर
इंदौर में चोरों के होंसले बुलंद होते जा रहे हैं। दरअसल इंदौर के मांगलिया क्षेत्र के एक मंदिर में देर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी अनुसार अजय को गिरफ्तार करने के बाद जब से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त अखिलेश और रजनीकांत के साथ मिलकर एक ही आधार कार्ड से कई सिम तैयार करता था। इसके बाद इन्हें दूसरे राज्यों में भेज दिया जाता था। इस मामले में पुलिस ने बताया है कि साइबर फ्रॉड में यह सिम इस्तेमाल की जा रही थी। कितनी सिम तैयार की गई है और कहां भेजी गई है यह जानकारी जुटाई जा रही है।

इस मामले में अजय को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है। मोबाइल के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी निकाली जा रही है। पुलिस अजय के दोनों साथियों की भूमिका के बारे में जांच कर रही है। फिलहाल दोनों पकड़ नहीं आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Special Train : बांद्रा से बढ़नी के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे,जाने रूट
Special Train : बांद्रा से बढ़नी के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे,जाने रूट
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने एक नया फैसला लिया है। इसके तहत अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 3 (5) और आईटी एक्ट के धारा 66 (सी) सहित टेलीकॉम एक्ट में केस दर्ज किया गया है। कोर्ट से मिले आदेश के बाद उसे जेल भेजा गया है।

इस बारे में जानकारी देते हो कोतवाली थाना प्रभारी हेमंत शर्मा ने बताया कि राज्य साइबर सेल और पुलिस मुख्यालय भोपाल से मिले दस्तावेजों की जब जांच की गई। तब ये सारी जानकारी सामने आई। इसमें उन लोगों की भी डिटेल्स थी जिनके नाम पर सिम एक्टिवेट थी। अजय नामदेव का नाम भी सामने आया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
MP Scooty Yojana: हजारों स्टूडेंट्स को आज स्कूटी की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए योजना में क्या हुआ है बदलाव
MP Scooty Yojana: हजारों स्टूडेंट्स को आज स्कूटी की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए योजना में क्या हुआ है बदलाव
भोपाल। मध्य प्रदेश के 7,400 से ज्यादा मेधावी छात्र-छात्राओं को आज स्कूटी की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.