रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में शनिवार सुबह शिक्षक समय पर स्कूल तो पहुंच गए, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए जिस VSK एप पर निर्भर किया गया है, वही आज सुबह से खुलने का नाम नहीं ले रहा। प्रदेश के कई जिलों से शिक्षकों ने एप के पूरी तरह ठप होने की शिकायत की है। सुबह करीब 7 बजे से शिक्षक लगातार लॉगिन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एप आगे नहीं बढ़ रहा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
UGC NET June Result 2026: यूजीसी नेट जून 2026 रिजल्ट जारी, अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का स्कोरकार्ड यहां चेक करें
UGC NET June Result 2026: यूजीसी नेट जून 2026 रिजल्ट जारी, अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का स्कोरकार्ड यहां चेक करें
UGC NET June 2026 Result: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई शिक्षकों के मोबाइल पर Your password has expired, needs to be updated का संदेश दिखाई दे रहा है। इसके बाद एप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और नया पासवर्ड मांग रहा है। शिक्षकों का कहना है कि प्रक्रिया पूरी करने के बाद सर्वर काम नहीं कर रहा है और बड़ी संख्या में शिक्षक आज अपनी ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं कर पा रहे हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
APAAR ID अब पढ़ाई ही नहीं… नौकरी में भी काम आएगी, जाने कैसे होगा फ़ायदा
APAAR ID अब पढ़ाई ही नहीं… नौकरी में भी काम आएगी, जाने कैसे होगा फ़ायदा
APAAR ID स्टूडेंट्स के लिए आवश्यक हाेती जा रही है. अब पढ़ाई के बाद स्टूडेंट्स जब नौकरी के लिए आवेदन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि सुबह 8 बजे तक ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं होने पर शिक्षक की अनुपस्थिति माने जाने की व्यवस्था है। ऐसे में आज स्कूल में मौजूद शिक्षक के सामने चिंता यह है कि वह बच्चों को पढ़ाए या पहले मोबाइल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश करे। तकनीकी खराबी के कारण हजारों शिक्षकों के सामने एक दिन की अनुपस्थिति और वेतन कटौती की आशंका खड़ी हो गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
UPPSC Result- UPPSC ने पीसीएस मेन्स 2025 रिजल्ट किया जारी, 2297 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट
UPPSC Result- UPPSC ने पीसीएस मेन्स 2025 रिजल्ट किया जारी, 2297 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS 2025 मेन्स (लिखित) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. हालांकि परीक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज की परेशानी को लेकर शिक्षकों में इसलिए भी नाराजगी है क्योंकि VSK एप से जुड़ी दिक्कतें नई नहीं हैं। कभी नेटवर्क, कभी GPS, कभी सर्वर और कभी लॉगिन की समस्या सामने आती रही है। लेकिन शनिवार की समस्या में शिकायत यह है कि आज एप ही नहीं खुल रहा। यानी हाजिरी लगाने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही सिस्टम ने दरवाजा बंद कर दिया।

 

ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में स्थिति और मुश्किल हो जाती है। जहां मोबाइल नेटवर्क कमजोर है, वहां शिक्षक पहले से ही ऑनलाइन हाजिरी को लेकर परेशान रहते हैं। नेटवर्क नहीं मिलने पर चेक-इन और चेक-आउट में दिक्कत आती है। कई शिक्षक बताते हैं कि स्कूल परिसर में मौजूद होने के बाद भी GPS लोकेशन को लेकर परेशानी आती है। ऐसे में शनिवार की एप संबंधी समस्या ने पुरानी परेशानियों को और बढ़ा दिया है।

 

शिक्षकों का कहना है कि VSK एप में बार-बार अपडेट आने से भी परेशानी बढ़ती है। कभी पासवर्ड बदलने की जरूरत पड़ती है, कभी नया अपडेट आता है और कभी एप तकनीकी कारण से काम नहीं करता। स्कूल में शिक्षक की पहली जिम्मेदारी बच्चों को पढ़ाना है, लेकिन ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था के कारण सुबह स्कूल पहुंचते ही उसका ध्यान मोबाइल पर चला जाता है।

 

शाम को भी यही स्थिति रहती है। सुबह चेक-इन के बाद छुट्टी के समय चेक-आउट करना होता है। नेटवर्क या लोकेशन की दिक्कत हुई तो शिक्षक को स्कूल से निकलने से पहले मोबाइल लेकर हाजिरी की प्रक्रिया पूरी करने में समय लगाना पड़ता है। शिक्षकों का कहना है कि डिजिटल व्यवस्था सुविधा के लिए आई थी, लेकिन कई बार यही व्यवस्था उनके लिए रोज की नई परेशानी बन जाती है।

 

VSK एप के लिए निजी मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल किए जाने को लेकर भी शिक्षक संगठन सवाल उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि जब ऑनलाइन हाजिरी विभाग की अनिवार्य व्यवस्था है तो इसके लिए स्कूल स्तर पर पर्याप्त नेटवर्क और तकनीकी सुविधा भी होनी चाहिए। तकनीकी खराबी के कारण स्कूल में मौजूद शिक्षक को अनुपस्थित मानना उचित नहीं होगा।

 

  1. शिक्षक संगठनों ने जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा से मांग की है कि आज की तकनीकी खराबी को देखते हुए सभी स्कूलों की मैन्युअल उपस्थिति को मान्य किया जाए। साथ ही जिन शिक्षकों ने समय पर स्कूल पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करने की कोशिश की है, उन्हें तकनीकी खराबी के कारण अनुपस्थित नहीं माना जाए। शनिवार की सुबह VSK एप की स्थिति ने डिजिटल हाजिरी की पूरी व्यवस्था के सामने एक सीधा सवाल खड़ा कर दिया है।जब एप ही नहीं खुल रहा हो तो शिक्षक अपनी हाजिरी कहां लगाए? वही खबर लिखे जाने तक जानकारी आई कि VSK एप ने काम करना शुरु कर दिया है।