बिलासपुर… गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली से पहले बिलासपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में 1 से 15 सितंबर तक चले विशेष अभियान में जिलेभर में 813 कार्रवाई की गई। हथियार, चाकूबाजी, वारंटी, निगरानी बदमाश, नशा, स्टंटबाजी और शराब पीकर वाहन चलाने वालों को अभियान में शामिल कर पुलिस ने त्योहारों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारी तेज कर दी है।

अभियान में आर्म्स एक्ट के तहत 73 कार्रवाई की गईं। धारा 170 बीएनएस के तहत 131 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई, जबकि धारा 126 और 135(3) बीएनएस के तहत 302 कार्रवाई की गईं। यानी संभावित रूप से कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों पर पुलिस ने पहले ही वैधानिक कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
हाईकोर्ट के आदेश से ट्रांसफर तक… अंकित गौरहा की शिकायत एल-4 में शामिल, शिक्षा विभाग में हड़कंप
बिलासपुर... जिला शिक्षा विभाग में नियुक्ति, स्थानांतरण और युक्तियुक्तकरण के दौरान कथित मेधांधली को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा की ओर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वारंटियों पर भी कसा शिकंजा

लंबित न्यायालयीन मामलों में पुलिस ने वारंट तामिली को भी अभियान का हिस्सा बनाया। 15 दिनों में 83 स्थाई वारंट और 109 गिरफ्तारी वारंट, कुल 192 वारंट तामील किए गए। वहीं जिले के 73 निगरानी गुंडा-बदमाशों के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूर्व महापौर किशोर राय ने भी किया रक्तदान
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पूर्व महापौर किशोर राय ने भी किया रक्तदान
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला चिकित्सालय बिलासपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंकड़ों में पुलिस का 15 दिन का अभियान

813 कार्रवाई पूरे जिले में
73 कार्रवाई आर्म्स एक्ट के तहत
131 कार्रवाई धारा 170 बीएनएस के तहत
302 कार्रवाई धारा 126 व 135(3) बीएनएस के तहत
192 वारंट तामील — 83 स्थाई और 109 गिरफ्तारी वारंट
73 निगरानी गुंडा-बदमाशों पर बाउंड ओवर की कार्रवाई
30 मामले शराब पीकर वाहन चलाने पर, एमवी एक्ट धारा 185
4 मामले स्टंटबाजी के
7 मामले आबकारी एक्ट के
1 मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प के बीच कांग्रेस के तीखे सवाल—‘मोदी जी, अच्छे दिन कब आएंगे, 15 लाख का वादा कहां गया?
सेवा संकल्प के बीच कांग्रेस के तीखे सवाल—‘मोदी जी, अच्छे दिन कब आएंगे, 15 लाख का वादा कहां गया?
बिलासपुर... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के बीच कांग्रेस ने 43 सवालों के जरिए केंद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों और नशे में वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई हुई। स्टंटबाजी के चार मामलों में कार्रवाई की गई, जबकि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत 30 मामले पकड़े गए। आबकारी एक्ट के सात और एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में भी कार्रवाई की गई।

त्योहारों में खलल डालने वालों को सख्त चेतावनी

आगामी दिनों में बड़ी संख्या में धार्मिक और सामाजिक आयोजन होने हैं। इसे देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग और पेट्रोलिंग बढ़ाई जा रही है। अपराधियों, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि त्योहारों की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हथियार लेकर घूमने, चाकूबाजी करने, नशे का कारोबार चलाने, स्टंटबाजी करने या सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस सीधे वैधानिक कार्रवाई करेगी। ऐसे लोगों को पहले ही चिन्हित किया जा रहा है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि शांति और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी तरह की रियायत नहीं मिलेगी। त्योहार आम लोगों की खुशियों और धार्मिक आयोजनों के लिए हैं। कोई व्यक्ति इन आयोजनों की आड़ में माहौल बिगाड़ने या कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने, प्रभावी चेकिंग और पेट्रोलिंग करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का उद्देश्य किसी घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय संभावित विवाद और उपद्रव को पहले ही रोकना है।

पुलिस ने आम लोगों से मांगा सहयोग

पुलिस ने नागरिकों से संदिग्ध गतिविधि, हथियारों के प्रदर्शन, नशे के कारोबार या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है और सूचना मिलने पर संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई की जाएगी।