असिस्टेंट प्रोफेसर।जयपुर।राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021 के अंतर्गत ब्रॉड स्पेशियलिटी- एनेस्थियोलॉजी के पदों पर भर्ती हेतु मुख्य सूची जारी की गई है।

इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन संख्या 06/2021-22 के तहत विज्ञापित इन पदों के लिए साक्षात्कार 22 से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित किए गए थे।

संबंधित सेवा नियमों के अनुसार साक्षात्कार उपरांत उक्त पदों हेतु 21 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ‘निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग) भर्ती परीक्षा 2025 के तहत आयोजित होने वाली निरीक्षक- कारखाना एवं बॉयलर्स तथा निरीक्षक-कारखाना (रसायन) की परीक्षाओं का पाठ्यक्रम अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पाठ्यक्रम डाउनलोड कर सकते ह।