बिलासपुर..साल 2018 में छत्तीसगढ़ की एक राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव को लेकर चला आ रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। भाजपा की पूर्व सांसद सरोज पांडेय के निर्वाचन को चुनौती देने वाली चुनाव याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नियमित सुनवाई जारी है। याचिकाकर्ता और कांग्रेस प्रत्याशी लेखराम साहू की ओर से पेश किए गए सभी 9 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। अब अगली सुनवाई में सरोज पांडेय और उनके समर्थकों के बयान दर्ज किए जाने हैं।

क्या है पूरा मामला

ये खबर भी पढ़ें…
पहले साजिश रची, फिर पिस्टल जुटाई और लूटे गहने बेच दिए; छह आरोपी गिरफ्तार
पहले साजिश रची, फिर पिस्टल जुटाई और लूटे गहने बेच दिए; छह आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...रेलवे कर्मचारी से कलेक्शन की रकम लूटने और महिला के घर में घुसकर हथियार के बल पर सोने के जेवर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मार्च 2018 में छत्तीसगढ़ की एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान हुआ था। इस चुनाव में भाजपा ने सरोज पांडेय को प्रत्याशी बनाया, जबकि कांग्रेस ने लेखराम साहू को मैदान में उतारा। परिणाम आने के बाद सरोज पांडेय विजयी घोषित हुईं, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी लेखराम साहू ने चुनाव प्रक्रिया और परिणामों को लेकर आपत्ति जताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।

हाईकोर्ट में सुनवाई की स्थिति

ये खबर भी पढ़ें…
राज्यसभा चुनाव विवाद फिर गरमाया: सरोज पांडेय की याचिका पर हाईकोर्ट में गवाही.. अब दर्ज होगा बयान
वनभूमि से 4,983 पेड़ गायब, हाईकोर्ट ने मांगा सच; अवैध कटाई मिली तो तय होगी जिम्मेदारी
बिलासपुर... उत्तर बस्तर कांकेर के ग्राम कच्चे स्थित रिजर्व फॉरेस्ट के कम्पार्टमेंट नंबर 608 में दर्ज हजारों पेड़ों के गायब होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

याचिका पर लंबे समय से सुनवाई चल रही है। अब तक लेखराम साहू की ओर से पेश सभी गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अदालत ने अगली तारीख में प्रतिवादी पक्ष यानी सरोज पांडेय और उनसे जुड़े गवाहों की गवाही दर्ज करने की प्रक्रिया तय की है।

राजनीतिक हलकों में हलचल

ये खबर भी पढ़ें…
शिकायतें गूंजती रहीं, जंगल उजड़ता रहा! गम्हरिया बीट में वनभूमि पर कब्जे का खेल
शिकायतें गूंजती रहीं, जंगल उजड़ता रहा! गम्हरिया बीट में वनभूमि पर कब्जे का खेल
रामानुजगंज..( पृथ्वी लाल केशरी ) जंगल कटता रहा, शिकायतें होती रहीं और वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार खत्म नहीं हुआ।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले के इस मोड़ पर पहुंचने के बाद राजनीतिक हलकों में फिर से सरगर्मी तेज हो गई है। यह चुनावी विवाद न केवल कानूनी बल्कि सियासी दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि फैसला आने पर इसके दूरगामी राजनीतिक असर हो सकते हैं।

अब सबकी निगाहें हाईकोर्ट की अगली सुनवाई और उसमें दर्ज होने वाले बयानों पर टिकी हैं।