Rajasthan News-करौली: राजस्थान के करौली जिले से एक शर्मनाक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक नाबालिग लड़की के अपहरण और सामूहिक बलात्कार के आरोप में एक सरपंच को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सरपंच, जो कि एक हिस्ट्रीशीटर भी है, पुलिस को देखकर खेतों में भाग निकला, लेकिन पुलिस ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे धर दबोचा।

क्या है पूरा मामला?
सूरोठ थाना प्रभारी महेश मीणा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने 13 जून को अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension – सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जुलाई से बढ़कर 1,350 रुपए, जनवरी 2027 से 1,450 रुपए प्रस्तावित
Social Security Pension/जयपुर। राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत सभी पात्र एवं सत्यापित पेंशनर्स को प्रतिमाह पेंशन का भुगतान सतत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और 30 जून को बालिका को मावंडा खुर्द स्थित कुशला गैस एजेंसी के गोदाम से बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने लज्जाराम गुर्जर नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जो उसी गैस एजेंसी में काम करता था।

जांच में हुआ सरपंच के घिनौने किरदार का खुलासा
लज्जाराम से पूछताछ और आगे की जांच में इस घिनौने अपराध के तार मावंडा खुर्द के सरपंच विनोद जाखड़ से जुड़े। जैसे ही पुलिस को उसकी संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले, पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए उसके निवास कुशालावाली ढाणी पहुंची।

ये खबर भी पढ़ें…
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : लिव-इन का रजिस्ट्रेशन जरूरी, ब्रेकअप की भी देनी होगी जानकारी, विधानसभा के आगामी सत्र में यूसीसी बिल हो सकता है पारित
live-in information : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजस्थान विधानसभा में राजस्थान समान सिविल संहिता विधेयक, 2026 पेश किया इस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को देखते ही आरोपी सरपंच विनोद जाखड़ भागकर खेतों में घुस गया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने हार नहीं मानी और करीब एक किलोमीटर तक उसका पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पहले भी कर चुका है रेप और हत्या जैसा जघन्य अपराध
पुलिस ने बताया कि आरोपी सरपंच विनोद जाखड़ एक कुख्यात अपराधी है और उस पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 2020 में भी उस पर एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और फिर उसकी हत्या करने का जघन्य मामला दर्ज हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
IAS Transfer: 6 आईएएस और 7 आरएएस अफसरों के तबादले
Ias Transfer।राजस्थान में निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बीच राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल, आरोपी सरपंच को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है