CG News: सूरजपुर। विद्यार्थियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिले के हायर सेकेंडरी स्कूलों को जारी करीब 64 लाख रुपये की राशि के उपयोग में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार कलेक्टर की जांच में शिकायतों को सही पाए जाने के बाद राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा ने तत्कालीन सहायक प्रोग्रामर अमित पड़वार की सेवाएं समाप्त कर दी है।

राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर के उपसंचालक दिनेश कुमार कौशिक द्वारा जारी आदेश में लिखा है, कलेक्टर सूरजपुर से प्राप्त पत्र में अमित पड़वार, सहायक प्रोग्रामर के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता का उल्लेख करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। इसके आधार पर अमित पड़वार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से वापस कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CGPSC 2026 इंटरव्यू प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: 265 पदों के मुकाबले कम अभ्यर्थियों को बुलाने पर जवाब-तलब, आयोग को मिला 5 दिन का समय
CG Bilaspur High Court News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC की भर्ती प्रक्रिया में 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेवानिवृत्त डीईओ अजय मिश्रा के कार्यकाल में विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 32 शासकीय स्कूलों के लिए 64 लाख रुपये की राशि जारी हुई थी। प्रत्येक स्कूल को करीब दो लाख रुपये आवंटित किया जाना था। संबंधित प्राचार्यों को नियमों के तहत व्यावसायिक शिक्षा से जुड़ी सामग्री की खरीदी करनी थी। आरोप है कि कुछ मामलों में प्राचार्यों को राशि आवंटित करने के बाद उसे वापस ले लिया गया और बाद में कुछ चुनिंदा स्कूलों में नियमों को दरकिनार कर सामग्री भेजी गई, जबकि कुछ स्कूल इससे वंचित रह गए।

ये खबर भी पढ़ें…
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
छिपा मोबाइल, कांपती आवाज और असम का ‘जलपरी’ मेला… पुलिस ने सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचकर बचा लिया पांच बच्चों का बचपन
बलरामपुर...वह बच्ची असम के एक मेले में ‘जलपरी’ बनी हुई थी। सामने तमाशा देखने वालों की भीड़ थी और पीछे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपरोक्त विषयांतर्गत कलेक्टर, जिला सूरजपुर से संदर्भित पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें अमित पड़वार, सहायक प्रोग्रामर के द्वारा की गई वित्तीय अनियमितता का उल्लेख है एवं अमित पड़वार, सहायक प्रोग्रामर के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किए जाने हेतु अनुशंसा सहित प्रस्ताव इस कार्यालय में प्राप्त हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
CG weather – अगले 3 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की चेतावनी
CG weather – अगले 3 दिनों तक झमाझम बारिश के आसार, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बस्तर समेत कई जिलों में बारिश,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.