Csk।इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ा ऐलान किया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है।

सीएसके ने सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। जहीर खान अब IPL 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स की कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह लंबे समय तक टीम के हेड कोच रहे स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
RBI ने बदले मार्केट रिस्क कैपिटल से जुड़े नियम, बैंकों को निर्देश जारी
RBI ने बदले मार्केट रिस्क कैपिटल से जुड़े नियम, बैंकों को निर्देश जारी
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने बेसल III मार्केट रिस्क के लिए कम से कम कैपिटल की जरूरतओ को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी जहीर खान, स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेंगे जिन्होंने आईपीएल 2026 सीजन के बाद मुख्य कोच पद से इस्तीफा दिया था।

सीएसके और स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था जिसके बाद चेन्नई ने जहीर खान को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
जहरीली शराब कांड – छापेमारी में 255 किलो महुआ लाहन जब्त
जहरीली शराब कांड – छापेमारी में 255 किलो महुआ लाहन जब्त
प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद आखिरकार शहडोल का पुलिस महकमा नींद से जाग गया है। शहडोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि सीएसके का मुख्य कोच बनने के बाद जहीर खान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएसके की ओर से जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से उन्होंने कहा कि आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है।

जहीर खान ने कहा कि एक क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स का सामना किया है और इन मुकाबलों का पूरा आनंद लिया है। चेपॉक में सीएसके के फैंस जिस तरह का माहौल बनाते हैं वह अनुभव को और भी खास बना देता है। उन्होंने कहा कि इतनी शानदार विरासत वाली फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं और टीम के साथ नई जिम्मेदारी संभालने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का शव रख धरने पर बैठे ग्रामीण
MP News- बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक का शव रख धरने पर बैठे ग्रामीण
सतना में सोमवार शाम हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं अगर जहीर खान के क्रिकेट प्रदर्शन पर एक नजर डाले तो उन्होंने भारत के लिए 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

धोनी की अगुवाई में भारत ने जब 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता तो जहीर टीम का हिस्सा थे। उन्होंने भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के दौरान 21 विकेट लिए और टूर्नामेंट में टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। जहीर ने आईपीएल में मुंबई इंडियं समेत तीन टीमों के लिए 100 मैच खेले हैं।

वहीं अगर सीएसके के पूर्व मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग की बात करें तो उन्होंने साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में एक खिलाड़ी के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स में एंट्री ली थी। इसके बाद उन्होंने साल 2029 में मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली।

पिछले 17 वर्षों में सीएसके ने सफलता के नए आयाम छुए। उनके कोच रहते सीएसके ने पांच आईपीएल ट्रॉफी और दो बार चैंपियंस लीग टी20 का खिताब अपने नाम किया। इतनी ही नहीं, सीएसके ने रिकॉर्ड 12 बार प्लेऑफ में जगह बनाई और 10 बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई।