रायपुर..बीरगांव के कैलाश नगर स्थित व्हीआर एजुकेशन एकेडमी में ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपए की नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को उरला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी ट्रेन से उज्जैन की ओर भाग निकले थे, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश शुरू की और आरपीएफ भिलाई तथा बैतूल से समन्वय कर दोनों को बैतूल में हिरासत में ले लिया। रायपुर लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 4 लाख 97 हजार 500 रुपए की पूरी रकम बरामद कर ली।

पुलिस के मुताबिक एकेडमी की संचालक प्रगति वर्मा ने 31 अगस्त को उरला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रात करीब 12.06 से 12.48 बजे के बीच किसी ने एकेडमी का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी के लॉकर में रखी नकदी चोरी कर फरार हो गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। थाना उरला की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और एकेडमी से जुड़े लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी वारदात के बाद ट्रेन से उज्जैन की ओर निकल गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने बिना देर किए आरपीएफ भिलाई और बैतूल से संपर्क किया। तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की लोकेशन बैतूल में मिली, जिसके बाद वहां आरपीएफ के सहयोग से दोनों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उन्हें रायपुर लेकर आई और पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने व्हीआर एकेडमी में चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर 4 लाख 97 हजार 500 रुपए नकद बरामद कर लिए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चित्रांश सेन निवासी धनीराम फील्ड, खमतराई और फिरोज साहू निवासी कैलाश नगर, बीरगांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार चित्रांश सेन के खिलाफ वर्ष 2022 में खमतराई थाने में दो मामले पहले से दर्ज हैं, जिनमें मारपीट और मोटरसाइकिल चोरी का मामला शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अब दोनों आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है। जांच इस दिशा में भी चल रही है कि चोरी की योजना कैसे बनाई गई थी, वारदात के बाद उज्जैन जाने की तैयारी पहले से थी या नहीं और इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। मामले में थाना उरला में अपराध क्रमांक 409/26 के तहत धारा 331(4), 305 और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.