LIVE UPDATE
Bilaspur

महुआ फैक्ट्री पर छापा: हाथभट्टी का खेल पकड़ा, 15 लीटर शराब जब्त

हाथभट्टी पर सख्त वार: घुटकु से 15 लीटर कच्ची महुआ बरामद

बिलासपुर…थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घुटकु क्षेत्र में छापा मारकर 15 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब और निर्माण सामग्री जब्त की। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।

पुलिस को 28 फरवरी को सूचना मिली कि स्टेशन पारा, घुटकु में एक महिला घर के परछी में अवैध रूप से महुआ शराब बना रही है। सूचना की तस्दीक के बाद टीम ने मौके पर घेराबंदी की। तलाशी में प्लास्टिक के डिब्बों में भरी कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और दो एल्यूमिनियम डेचकी बरामद हुई। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत तीन हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button