भोपाल । लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग प्रधानमंत्री से की है।

एक बयान में उन्होने कहा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर अब य़ह स्पष्ट है कि इसके लिए एक बड़े जिम्मेदार देश के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान है  ।एक तो जिस संस्था के मुखिया के माध्यम से यह पेपर लीक हुए हैं, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके साथ श्री धर्मेंद्र प्रधान के फोटोग्राफ्स देश भर के मीडिया में छपे हैं  ।दूसरा देश के सॉलिसिटर जनरल श्री तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है की आने वाले समय में पेपर लीक न हो इस की देखभाल स्वतः प्रधानमंत्री खुद कर रहे हैं । ताकि कोई खामी न रह जाए.। इसका मतलब है कि प्रधानमंत्री जी भी मानते है की खामी के लिए श्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार है और जब प्रधानमंत्री यह मानते हैं कि शिक्षा मंत्री की खामी रही है तो फिर उन्हें शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए और सरकार को और देश को संदेश देना चाहिए कि वह किसी भी कर्तव्य की उपेक्षा को या गलत कार्य को स्वीकार नहीं करेंगे।