बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है।

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के एक खेल शिक्षक (PT Teacher) पर नाबालिग छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने, फोन पर परेशान करने और शादी का दबाव बनाने का सनसनीखेज आरोप लगा है।

ये खबर भी पढ़ें…
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
एकलव्य विद्यालय में 9वीं के आठ छात्रों की पिटाई का आरोप, अस्पताल पहुंचे बच्चें तो मचा हड़कंप, प्रबंधन पर उठे गंभीर सवाल
CG News.बलरामपुर। बलरामपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में एकलव्य विद्यालय छात्र पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतना ही नहीं, जब छात्रा का भाई 15 अगस्त को इस पर विरोध दर्ज कराने स्कूल पहुंचा, तो आरोपी शिक्षक ने स्कूल के ही अन्य छात्रों को उकसाकर उसके साथ लोहे की रॉड से मारपीट करवा दी, जिससे युवक का हाथ फ्रैक्चर हो गया।

यह पूरी घटना बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल की है। आरोपों के घेरे में 28 वर्षीय पीटी शिक्षक संदीप गुप्ता हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
क्या छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
क्या छत्तीसगढ़ में बन सकती है देश की पहली आदिवासी महिला मुख्यमंत्री ?
बिलासपुर (मनीष जायसवाल)  ।राजनीति में कोई फैसला अचानक नहीं होता। कई बार किसी बड़े निर्णय की जमीन उससे काफी पहले...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता के परिजनों द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शिक्षक काफी समय से छात्रा से मोबाइल के जरिए संपर्क में था।

आरोप है कि बातचीत के दौरान शिक्षक द्वारा छात्रा को आपत्तिजनक, अश्लील संदेश भेजे जाते थे और उस पर शादी करने का अनुचित दबाव बनाया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
बस्तरिया और सरगुजिया शिक्षकों के ट्रांसफर के बहाने विभाग के पैर में अफसर ने कुल्हाड़ी दे दी क्या……?
बस्तरिया और सरगुजिया शिक्षकों के ट्रांसफर के बहाने विभाग के पैर में अफसर ने कुल्हाड़ी दे दी क्या……?
बिलासपुर। (मनीष जायसवाल) कहते हैं किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो सारी कायनात उसे आपसे मिलने की कोशिश में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मानसिक रूप से परेशान होकर छात्रा ने जब पूरी आपबीती परिजनों को बताई, तो परिवार ने शिक्षक को समझाइश देकर छात्रा से दूर रहने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद आरोपी शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

मामले ने तब हिंसक रूप ले लिया जब 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के कार्यक्रम के दौरान छात्रा का भाई शिक्षक से दोबारा बातचीत और विरोध जताने स्कूल परिसर पहुंचा। दोनों के बीच बातचीत के दौरान बहस शुरू हो गई।

परिजनों का आरोप है कि बौखलाए शिक्षक संदीप गुप्ता ने स्कूल मैदान में मौजूद हाईस्कूल के कुछ छात्रों को भड़काकर छात्रा के भाई पर हमला करवा दिया। इस दौरान लोहे की रॉड से किए गए वार में युवक के हाथ में गंभीर चोट आई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद रघुनाथनगर थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस छात्रा के मोबाइल में मौजूद व्हाट्सएप व टेक्स्ट मैसेज, मारपीट के वीडियो साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है।

वहीं दूसरी ओर, स्वामी आत्मानंद स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में घटी इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा विभाग (DEO) ने भी तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। विभागीय और पुलिस जांच पूरी होने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।