मेरठ। मेरठ में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो साझा करने और विभागीय सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के आरोप में पुलिस लाइन में तैनात एक महिला उपनिरीक्षक को रविवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यहां पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अनु यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर जिम में कसरत करने, सेहत से जुड़े नुस्खे बताने और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े वीडियो नियमित रूप से साझा करती थीं। उनके अकाउंट पर यह भी बताया गया था कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
एमएससी की छात्रा की सनसनीखेज हत्या: किराए के कमरे से मिला शव, रिश्तेदार पर लगा आरोप
एमएससी की छात्रा की सनसनीखेज हत्या: किराए के कमरे से मिला शव, रिश्तेदार पर लगा आरोप
वाराणसी.उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जगतगंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाल ही में साझा किए गए एक वीडियो में क्यूआर कोड दिखने के बाद सवाल उठने लगे।वीडियो के वायरल होने के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडे ने अनु को निलंबित कर दिया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला उपनिरीक्षक का वर्दी में कोई वीडियो सामने नहीं आया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में वीडियो की सत्यता और अन्य तथ्यों की जांच साइबर प्रकोष्ठ कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Up: ओपीएस बहाली और टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ गरजीं आवाजें, अटेवा के नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मचारियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Up: ओपीएस बहाली और टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ गरजीं आवाजें, अटेवा के नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मचारियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
Up।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार को नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के आह्वान पर अटेवा (All...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अधीक्षक (अपराध) अवनीश कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग की सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के कारण उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया है।

उन्होंने बताया कि पूरे मामले की विभागीय जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय की अधिकारी सौम्या सिंह को सौंपी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Who is ias divya mittal : IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल बाद इस्तीफा दे दिया
Who is ias divya mittal : IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल बाद इस्तीफा दे दिया
Who is ias divya mittal/उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में कुछ नौकरशाहों की पहचान केवल उनकी फाइल वर्क से नहीं,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.