MP news।मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में विद्यार्थियों के एक समूह ने शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार का काफिला रोककर अपने स्कूल तक पक्की सड़क और बिजली समेत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

यह घटना चंदला विधानसभा क्षेत्र में हुई, जो जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर है। बस्राही स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने क्षेत्र से गुजर रहे मंत्री के काफिले को रोक लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School closed/बीते दो दिनों से मध्य प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश  का दौर जारी है. खासकर राजधानी से सटे इलाको...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विद्यार्थियों ने मंत्री को बताया कि स्कूल तक समतल सड़क नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्कूल में बिजली आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी उठाईं।

विद्यार्थियों द्वारा मंत्री का काफिला रोके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
School close -भारी बारिश का असर: 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश, शिक्षकों-कर्मचारियों को रहना होगा उपस्थित
School close -भारी बारिश का असर: 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश, शिक्षकों-कर्मचारियों को रहना होगा उपस्थित
School close -भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अहिरवार ने विद्यार्थियों की बातें सुनीं और उन्हें जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

मंत्री ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि प्रस्तावित सड़क के रास्ते में निजी भूमि आने के कारण सड़क निर्माण का काम लंबित था। उन्होंने कहा कि भूमि मालिक से चर्चा हो चुकी है और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
MP news: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद स्कूल से लौट रहे दो किशोरों की हादसे में मौत
MP news: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद स्कूल से लौट रहे दो किशोरों की हादसे में मौत
MP news।मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर स्कूल से घर लौट रहे दो किशोरों की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अहिरवार ने कहा कि सड़क निर्माण का काम जल्द शुरू किया जाएगा।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूल में पहले से ही चारदीवारी है और विद्यार्थियों की मुख्य मांग स्कूल तक पहुंच मार्ग के निर्माण को लेकर है।

विद्यार्थियों ने बताया कि समस्या लंबे समय से बनी हुई थी और मांगें पूरी नहीं होने के कारण उन्हें मंत्री का काफिला रोककर अपनी बात रखनी पड़ी।

यह घटना ऐसे समय हुई है जब देश के विभिन्न हिस्सों में स्कूली विद्यार्थी के अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाने के मामले सामने आ रहे हैं।