MP news।मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर स्कूल से घर लौट रहे दो किशोरों की शनिवार को एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हादसा लवकुशनगर थाना क्षेत्र के गुड़ाकला गांव में हुआ। मृतकों की पहचान लक्ष्य भारती (15) और उसके 16 वर्षीय दोस्त अनिल अहिरवार के रूप में हुई है। लक्ष्य के पिता रमेश भारती ने यह जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School closed- मूसलाधार बारिश के मद्देनजर अनेक शहरों में बाढ़ जैसे हालात, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
School closed/बीते दो दिनों से मध्य प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश  का दौर जारी है. खासकर राजधानी से सटे इलाको...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि स्कूल से लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दोनों छात्रों को पहले लवकुशनगर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

लवकुशनगर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नवीन दुबे ने बताया कि एक वाहन (एमयूवी) ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने छतरपुर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
School close -भारी बारिश का असर: 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश, शिक्षकों-कर्मचारियों को रहना होगा उपस्थित
School close -भारी बारिश का असर: 12 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में अवकाश, शिक्षकों-कर्मचारियों को रहना होगा उपस्थित
School close -भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news: स्कूल तक पक्की सड़क और बिजली समेत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
Mp news: स्कूल तक पक्की सड़क और बिजली समेत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
MP news।मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में विद्यार्थियों के एक समूह ने शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.