रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ‘अभियान संवेदना’ के तहत महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतरारोड थाना पुलिस ने एक शासकीय स्कूल के नोडल प्रभार संभाल रहे गणित व्याख्याता को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला सहकर्मी (स्टाफ) से कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार, छेड़छाड़, मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना और लज्जा भंग करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी वीर सिंह (39 वर्ष) को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर बतौली की छात्राओं की पैदल मार्च की घटित घटना के जांच के लिए समिति गठित
अम्बिकापुर/ कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शिवपुर, विकासखण्ड बतौली की छात्राओं द्वारा 07 सितम्बर 2026 को आयोजित पैदल मार्च की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता ने 13 अगस्त को थाना कोतरारोड में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्कूल में गणित विषय का व्याख्याता और नोडल प्रभारी वीर सिंह महिला स्टाफ के साथ लंबे समय से अनुचित एवं अमर्यादित व्यवहार कर रहा था।

शिकायत की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतरारोड पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75 और 79 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें
रायपुर/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के समक्ष दर्ज कराए गए बयानों के अनुसार पीड़िता ने आरोपी व्याख्याता के निम्नलिखित कारनामों का खुलासा किया।

शासकीय अवकाश (Leave) मांगने या अन्य प्रशासनिक मौकों पर आरोपी महिला को अनुचित रूप से अपने साथ कार या ट्रेन से चलने, घर छोड़ने और अपने घर आने जैसी अमर्यादित बातें कहता था।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल,कई जिला शिक्षा अधिकारियों की पदस्थापना, देखिए पूरी लिस्ट 
रायपुर ।स्कूल शिक्षा विभाग में  ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों सहित कई प्राचार्यों और शिक्षा विभाग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शासकीय दस्तावेजों के लेन-देन के दौरान गलत नीयत से हाथ छूने की कोशिश करना, ड्यूटी निरीक्षण के बहाने खिड़की से लगातार घूरना और स्कूल की डेली डायरी को झटककर फेंक देना जैसी हरकतें करता था।

पीड़िता ने बताया कि तबीयत खराब होने पर जब वह कक्षा में बैठकर पढ़ा रही थी, तब आरोपी ने बच्चों के सामने ही उसे बेइज्जत और अपमानित किया। इस लगातार उत्पीड़न से पीड़िता गंभीर मानसिक तनाव में आ गई थी।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की विवेचना, चश्मदीदों के साक्ष्यों और पीड़िता के बयानों के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध सिद्ध होने पर कोतरारोड पुलिस ने 14 अगस्त को आरोपी वीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से विद्वान न्यायाधीश के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।