LIVE UPDATE
No news items found.
Bilaspur

प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी ने किया डाॅ अश्वनी केशरवानी का सम्मान

बिलासपुर । प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी राष्ट्रीय समिति बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार डाॅ अश्वनी केशरवानी का सम्मान किया गया । यह आयोजन डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार के मुख्य आतिथ्य में डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे की अध्यक्षता एवं  सनत तिवारी वरिष्ठ कवि के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।
इस अवसर पर सरस्वती वंदना और स्वागत गान की प्रस्तुति श्री राम निहोरा राजपूत जी द्वारा की गई । मुख्य अतिथि डाॅ विनय कुमार पाठक ने डा केशरवानी  को बंधाई दी और सक्रिय साहित्य सेवा करने की कामना करते हुए कहा कि इन्होंने जो छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों तथा स्थलों पर जो शोध किया है उसे शीघ्र प्रकाशित करें ।क्योंकि वे वर्तमान में बहुत ही महत्वपूर्ण हैं । इन्होंने साहित्य की महत्वपूर्ण सेवा की है अतः अभिनंदनीय हैं ।

इस अवसर पर  डाॅ अश्वनी केशरवानी ने कहा कि मुझे छत्तीसगढ़ महतारी और शिवरीनारायण भगवान का आशीर्वाद मिला ।जिसके कारण मैं साहित्य सेवा साधना से जुड़ा और प्रेरणा मिली कि छत्तीसगढ़ के पुरोधाओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर शोध किया जाए और प्रकाशित किया जाय । मैं उसी राह पर चल निकला । अभी तक अनेक कृतियाँ प्रकाशित हुई हैं और अभी मैं अपने पुत्र के यहाँ अमेरिका गया था । वहाँ भी अपने जीवन संस्मरण लिखा जो शीघ्र ही प्रकाशित होगी ।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
भाजयुमो बिलासपुर मध्य मंडल के प्रभारी बनाए गए महर्षि बाजपेयी
बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशिष्ट अतिथि  सनत तिवारी ने भी अपनी बधाई देते हुए विचार व्यक्त किये ।स्वागत भाषण में डाॅ बजरंगबली शर्मा ने प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बधाई दी । इस अवसर पर प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी एवं पंडित अमृतलाल दुबे जयंती समारोह समिति द्वारा शाल श्री फल एवं मोमेंटो भेंट करके सम्मानित किया गया । इस अवसर पर डाॅ महेन्द्र दुबे ने स्मारिका भेंट की ।डाॅ विवेक तिवारी ने पंडित अमृतलाल दुबे की काव्य कृति अमृत काव्य कलश की प्रति डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे ने स्वयं की काव्य कृतियाँ तथा राजेश सोनार ने अपनी कविता संग्रह अनुभूतियों के स्वर की प्रति भेंट की। वहीं डाॅ केशरवानी  का परिचय शत्रुघन जैसवानी ने दिया ।डाॅ केशरवानी ने भी अपनी कृतियाँ डाॅ विनय कुमार पाठक को भेंट किया ।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे ने और आभार प्रदर्शन  विष्णु कुमार तिवारी ने किया । इस अवसर पर शीतल प्रसाद पाटनवार ,शत्रुघन जैसवानी, राजेश सोनार, सरस्वती सोनी, श्रीमती कल्याणी केशरवानी, महेन्द्र दुबे, डाॅ विवेक तिवारी, विष्णु कुमार तिवारी, आशीष श्रीवास, डाॅ अंकुर शुक्ला, राम निहोरा राजपूत एवं अन्य साहित्यकार उपस्थित थे ।

ये खबर भी पढ़ें…
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
अंतरराज्यीय हाथी दांत तस्करी गिरोह का भंडाफोड़…WCCB की बड़ी कार्रवाई..वन परिक्षेत्र की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)... जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और राज्य उड़नदस्ता दल की संयुक्त...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Chief Editor

छत्तीसगढ़ के ऐसे पत्रकार, जिन्होने पत्रकारिता के सभी क्षेत्रों में काम किया 1984 में ग्रामीण क्षेत्र से संवाददाता के रूप में काम शुरू किया। 1986 में बिलासपुर के दैनिक लोकस्वर में उपसंपादक बन गए। 1987 से 2000 तक दिल्ली इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के राष्ट्रीय अखबार जनसत्ता में बिलासपुर संभाग के संवाददाता के रूप में सेवाएं दीं। 1991 में नवभारत बिलासपुर में उपसंपादक बने और 2003 तक सेवाएं दी। इस दौरान राजनैतिक विश्लेषण के साथ ही कई चुनावों में समीक्षा की।1991 में आकाशवाणी बिलासपुर में एनाउँसर-कम्पियर के रूप में सेवाएं दी और 2002 में दूरदर्शन के लिए स्थानीय साहित्यकारों के विशेष इंटरव्यू तैयार किए ।1996 में बीबीसी को भी समाचार के रूप में सहयोग किया। 2003 में सहारा समय रायपुर में सीनियर रिपोर्टर बने। 2005 में दैनिक हरिभूमि बिलासपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने। 2009 से स्वतंत्र पत्रकार के रूप में बिलासपुर के स्थानीय न्यूज चैनल ग्रैण्ड के संपादक की जिम्मेदारी निभाते रहे । छत्तीसगढ़ और स्थानीय खबरों के लिए www.cgwall.com वेब पोर्टल शुरू किया। इस तरह अखबार, रेडियो , टीवी और अब वेबमीडिया में काम करते हुए मीडिया के सभी क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
Back to top button
close