Mutton Shops Closed।त्योहारों को सीजन शुरू हो चुका है और आज 06 नवंबर को dhanteras का पर्व मनाया जाएगा। जिसके बाद 8 नवंबर को diwali का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Mutton Shops Closed।जिसको लेकर हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब दिवाली को लेकर भी रायपुर Nagar Nigam ने भी बड़ा फैसला लिया है। नगर निगम ने 8 नवंबर यानी diwali के दिन राजधानी में मांस मटन की दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में निगम ने आदेश भी जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, 8 नवंबर को पूरे राजधानी में मांस मटन की बिक्री पर रोक रहेगी। साथ ही होटल रेस्टोरेंट में भी नॉनवेट परोसने पर प्रतिबंध रहेगी।

नगर निगम के आदेश के मुताबिक, निर्धारित दिन मांस-मटन की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में दिवाली के दिन रायपुर में मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी और होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज नहीं मिलेगा।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित दिनों में यदि किसी होटल, रेस्टोरेंट या दुकान में मांस-मटन का विक्रय पाया जाता है तो सामग्री जब्त कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Mutton Shops Closed।निगम प्रशासन ने सभी दुकानदारों और होटल संचालकों से आदेश का सख्ती से पालन करने की अपील की है।