दुर्ग…छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने शनिवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुम्हारी थाना क्षेत्र में दो स्कॉर्पियो गाड़ियों से करीब 6 करोड़ 60 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र पासिंग दोनों गाड़ियों को रोका गया, जहां सीट और डिग्गी में बने गुप्त चैंबरों से करोड़ों रुपये कैश निकलकर सामने आया।

सूत्रों के मुताबिक यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। गाड़ियों में सवार चारों लोग रुपये के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तुरंत गाड़ियों को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी।

ये खबर भी पढ़ें…
DA Hike – सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 8 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर सहमति; जाने अब कितना होगा महंगाई भत्ता
DA Hike – सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, DA में 8 फ़ीसदी बढ़ोतरी पर सहमति; जाने अब कितना होगा महंगाई भत्ता
DA Hike/चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बड़ी खबर सामने आई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुम्हारी पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर महाराष्ट्र पासिंग दो स्कॉर्पियो रोकी गईं। गहन तलाशी में दोनों गाड़ियों में दो-दो गुप्त चैंबर मिले, जिनमें कैश ठूसकर रखा गया था। मौके पर डीएसपी अलेक्जेंडर किरो और कुम्हारी टीआई जनक सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।

प्राथमिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपी रकम के स्रोत या गंतव्य की कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाए। पुलिस का अनुमान है कि यह रकम हवाला के जरिए छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। फिलहाल आयकर विभाग की टीम ने मामले की कमान संभाल ली है और आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
नाम बदलने की नहीं, तस्वीर बदलने की जरूरत; गौरहा ने कसा ‘मेवा सदन’ तंज
बिलासपुर..बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक कार्यालय के ‘सेवा सदन’ नाम को लेकर कांग्रेस नेता अंकित गौरहा ने तीखा राजनीतिक तंज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को प्रदेश में अवैध आर्थिक लेन-देन और हवाला नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब आयकर विभाग जांच के बाद इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.