Big news

पुलिस का आपरेशन प्रहार..थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद..महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार..दो मोटरसायकल जब्त

मोपका,सरकन्डा,हिर्री समेत चकरभाठा में बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर—पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर जिला पुलिस टीम ने अलग अलग थाना क्षेत्र में आपरेशन प्रहार के तहत भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद किया है। परिवहन के दौरान प्रयोग किए गए वाहनों को भी जब्त किया है। अभियान के दौरान हिर्री पुलिस ने 20 लीटर और मोपका चौकी पुलिस के अनुसार 35 लीटर शराब बरामद किया है। सरकन्डा पुलिस ने 75 पाव देशी शराब के साथ महिला को हिरासत में लिया है।  चकरभाठा पुलिस ने भी कार्रवाई कर 55 पाव देशी जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो मोटरसायकल भी कब्जे मे लिया है।
हिर्रीः 20 लीटर महुआ शराब जब्त
हिर्री पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम बोड़सरा मोड़ के पास घेराबन्दी कर शराब की तस्करी करते आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी कर पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम हुकलाल कौशिक बताया।आरोपी ने जानकारी दिया कि वह बजरंग चौक बोड़सरा थाना हिर्री का रहने वाला है। छानबीन के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास प्लास्टिक बोरी से कुल 20 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
मोपका ः 35 लीटर से अधिक शराब जब्त
सरकंडा पुलिस ने ग्राम चिल्हाटी में रेड कार्यवाही कर भारी मात्रा में देशी विदेशी शऱाब बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी सूरज धनवार के कब्जे से 2 जरीकेन से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कब्जे में लिया। छिपाकर एक जरीकेन में रखे गए 5 लीटर महुआ शराब को भी बरामद किया। 35 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल कराया है।
सरकण्डाः 75 पाव देशी जब्त
सरकन्डा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मुरूम खदान अशोक नगर में धावा बोला। शारदा गौरहा नामक महिला के ठिकाने से  रेड कार्रवाई  के दौरान 75 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया है। महिला ने पूछताछ के दौरान शराब की अवैध बिक्री करना कबूल किया। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
चकरभाठा 50 देशी, 5 पाव गोवा बरामद
 चकरभाठा पुलिस ने वाहन चेकिंग दौरान एक मोटर साइकिल समेत 50 पाव देशी प्लेन और 5 पाव गोवा शराब बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को शराब परिवहन करते पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सेंवार निवासी कुलदीप टण्डन बताया। आरोपी ने कबूल किया कि गांव में शराब की अवैध बिक्री करता है। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है।
Back to top button
casibomcasibomcasibomcasibomjojobetsahabetonwinmarsbahiscasinolevantcasibomcasibom girişvaycasinocasibom giriş