LIVE UPDATE
Big news

कामवाली ने पार किया लाखों का जेवर…आरोपी महिला का भाई समेत विनोद सोनी गिरफ्तार…तीनों ने पुलिस से कही यह बात

आलमारी तोड़कर कामवाली ने पार किया लाखों का जेवर

बिलासपुर—पुलिस ने घर में साफ सफाई करने वाली सोना चांदी साफ करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के बाद सकरी पुलिस ने आरोपी महिला समेत जेवर खरीदने वाले दो अन्य लोगों को भी धर दबोचा है। छानबीन के दौरान आरोपियों से चोरी की सभी जेवरों को बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद सभी को जेल दाखिल कराया गया है।
आरोपी महिला और खरीदार का नाम पता
1) दुर्गेश्वरी वर्मा पति प्रमोद वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी अटल आवास सकरी थाना सकरी बिलासपुर
2) हरिशंकर कश्यप पिता सालिक राम कश्यप निवासी अटल आवास थाना सकरी बिलासपुर
3)-विनोद सोनी पिता कन्हैया लाल सोनी निवासी ग्राम मोहतरा कुर्मी थाना लालपुर जिला मुंगेली
 सकरी पुलिस के अनुसार 18 जून को आसमा सिटी निवासी रजनी सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी। पीड़िता ने बताया कि 10 मई को सुबह करीबन 11 आलमारी में पेन्डल लगा सोने का चैन,मंगल सूत्र, कान की बाली और नगदी 11000 रूपये रखी थी। 17 जून को अलमारी खोलकर देखी तो किसी ने जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पतासाजी अभियान चलाया। टीम को छानबीन का निर्देश दिया। इसी दौरान मुखबीर ने दुर्गेश्वरी बाई के बारे में बताया। कब्जे में लेने के बाद दुर्गश्वरी वर्मा से पूछताछ की कार्रवाई की गयी। दुगेश्वरी वर्मा ने जानकारी दी कि घरों में साफ सफाई का काम करती है।
 कडाई से पूछताछ के दौरान दुर्गेश्वरी सोने चांदी के जेवर और नगदी चोरी का जुर्म कबूल किया। महिला ने जानकारी दी कि एक जोडी सोने की बाली अपने भाई हरिशंकर कयश्प के सहयोग से ग्राम मोहतरा कुर्मी थाना लालपुर निवासी विनोद सोनी को बेच दी है। पुलिस ने आरोपिया से सोने का चैन, मंगलसूत्र और नगदी जब्त किया। साथ ही निशानदेही पर विनोद सोनी के कब्जे से एक जोडी सोने की बाली और हरिशंकर कश्यप से नगद बरामद किया।
 पुलिस के अनुसार बरामद जेवर की कीमत दो लाख रूपयों से अधिक है। गिरफ्तार कर सभी आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close