LIVE UPDATE
Big news

पुलिस कार्रवाई…भारी मात्रा में देशी के साथ विदेशी बरामद….मोटरसायकल जब्त…ढाबा संचालक समेत चार आरोपी गिरफ्तार

कोनी,रतनपुर पुलिस कार्रवाई...ढाबा संचालक समेत चार कोचिया गिरफ्तार

बिलासपुर—पुलिस ने आपरेशन अभियान चलाकर ढाबा संचालक समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान रतनपुर पुलिस ने शऱाब बिक्री और परिवहन के जुर्म में तीन आरोपियों को जेल दाखिल कराया है। रतनपुर पुलिस ने शराब बिक्री करते ढाबा संचालक को धर दबोचा है। सभी आरोपियों के खिलाप पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
भारी मात्रा में शराब के साथ पकडाए दोनो आरोपी
कोनी पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम कछार की तरफ से सेंदरी की ओर  मोटरसाइकिल से शराब का परिवहन किया जा रहा है। जानकारी के बाद पुलिस टीम  कछार मोड सेंदरी में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। मोटर साइकिल क्रमांक CG 10 V 6941 को रोककर पुलिस ने छानबीन की कार्रवाई की। अशोकनगर निवासी आरोपी पवन कुमार यादव और लिंगियाडीह निवासी अजय ध्रुव से पूछताछ के बाद छानबीन की कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनो आरोपियों से देशी प्लेन, मसाला रंगीन मिलाकर 30 पाव  देशी मदिरा और मोटरसाइकिल बरामद किया। आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत‌् अपराध दर्ज कर गिरफ्तार दोनो आरोपियों को जेल दाखिल कराया है।
एक आरोपबी 50 के साथ पकड़ाया
एक अन्य कार्रवाई में कोनी पुलिस ने रेड कार्रवाई कर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा है। कोनी पुलिस के अनुसार मुखबीर की सूचना पर पौंसरा निवासी प्रभात सिंह ठाकुर के ठिकाने पर धावा बोला गया। पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपी से 50 पाव देशी मदिरा बरामद किया।
 प्रभात सिंह ठाकुर के किलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत‌् अपराध दर्ज किया है। विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
ढाबा संचालक गिरफ्तार
 रतनपुर पुलिस ने ढाबा संचालक के ठिकाने पर धावा बोलकर देशी के साथ विदेशी बरामद किया है। गिरफ्तार ढाबा संचालक का नाम सुमेन्द्र यादव है। सुमेन्द्र मेलनाडीह रतनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से कुल  80 पाव देशी प्लेन , 6 पाव गोवा विस्की और तीन  बॉटल सिम्बा बियर बरामद किया है।
 रतनपुर पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम मेलनाडीह में सोनू ढाबा में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। गुप्त सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने सोनू ढाबा में रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। ढाबा संचालक सुमेनद्र यादव के कब्जे से 80 पाव देशी प्लेन, 06 पाव गोवा विस्की और 3 बॉटल बियर जब्त किया गया। आरोपी सुमेन्द्र को आबकारी एक्ट 34(2) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाकिल कराया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close