Poco C85 5G/दिल्ली। भारतीय। स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट के ग्राहकों को लुभाने के लिए पोको ने अपना नया दांव खेल दिया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय ‘सी सीरीज’ का विस्तार करते हुए भारत में Poco C85 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

Poco C85 5G/ यह नया हैंडसेट उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है जो कम कीमत में बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी की तलाश में थे। पोको ने इस फोन को काफी आक्रामक कीमत पर उतारा है, जिससे बाजार में मौजूद अन्य चीनी और देसी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंपनी ने Poco C85 5G को तीन अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 11,999 रुपये तय की गई है।

वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,999 रुपये में, जबकि 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 14,499 रुपये में उपलब्ध होगा। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने लॉन्च ऑफर भी पेश किया है, जिसके तहत चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए खरीदारी करने पर 1,000 रुपये की तत्काल छूट मिल सकती है, जिससे यह फोन और भी सस्ता हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Poco C85 5G/फीचर्स के मामले में यह फोन अपनी कीमत को पूरी तरह सही ठहराता है। इसमें 6.9 इंच की विशाल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

यह स्क्रीन 810 निट्स की पीक ब्राइटनेस देती है, जिससे धूप में भी कंटेंट देखने में आसानी होगी। फोन की स्पीड और मल्टीटास्किंग को संभालने के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। कंपनी ने रैम मैनेजमेंट पर भी खास ध्यान दिया है; टॉप मॉडल में 8 जीबी फिजिकल रैम के साथ 8 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, यानी यूजर्स को कुल 16 जीबी तक की रैम की ताकत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Poco C85 5G/फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक QVGA लेंस शामिल है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी है, जिससे यह फोन पावर बैंक की तरह भी काम कर सकता है।

Poco C85 5G/पोको ने वादा किया है कि इस डिवाइस को दो प्रमुख एंड्रॉयड अपग्रेड और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स दिए जाएंगे। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला मोटोरोला g57 पावर 5G, रियलमी P3x 5G और रेडमी नोट 14 SE 5G जैसे फोन्स से होगा।