Oppo Enco Buds 3 Pro plus।नई दिल्ली। ओप्पो (Oppo) ने भारतीय बाजार में अपने नए TWS (ट्रू वायरलेस स्टीरियो) ईयरबड्स Oppo Enco Buds 3 Pro+ को लॉन्च कर दिया है, जो शानदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ एंट्री और मिड-रेंज सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं।

इन ईयरबड्स की खासियत इनकी दमदार 32dB तक की एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC), और लंबी चलने वाली बैटरी लाइफ है। Oppo ने इसी इवेंट में अपनी Oppo Find X9 सीरीज स्मार्टफोन भी लॉन्च की है।

ये खबर भी पढ़ें…
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
2 हज़ार रुपए से ज्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा MDR, आम यूजर्स के लिए लेनदेन रहेगा पूरी तरह फ्री
दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. एनपीसीआई ने घोषणा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Oppo Enco Buds 3 Pro+ की भारत में कीमत ₹2,099 तय की गई है। हालांकि, कंपनी पहली सेल में इन्हें ₹1,899 की शुरुआती कीमत पर बेचेगी।

इन ईयरबड्स की बिक्री 21 नवंबर से ओप्पो स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेज़न और अन्य अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर Midnight Black और Sonic Blue कलर ऑप्शन में शुरू होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs: बागवानी अधिकारी सहित 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 6 अक्टूबर से करें आवेदन
Jobs अमरावती। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। आंध्र प्रदेश लोक सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Oppo Enco Buds 3 Pro plus दमदार ऑडियो और ANC फीचर्स

इन ईयरबड्स में 12.4mm के बड़े डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो बेहतर बास और क्लियर साउंड आउटपुट देने में सक्षम हैं। इनकी फ़्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 20Hz से 20kHz तक जाती है। ANC फीचर की वजह से ये पिछले Enco Buds 3 Pro की तुलना में अधिक प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस देते हैं, जो आसपास के शोर को 32dB तक कम कर देता है। बेहतर कॉलिंग अनुभव के लिए इसमें ट्रांसपेरेंसी मोड और -38 dBV/Pa रेटेड माइक्रोफोन सेंसिटिविटी भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4 दिया गया है, जो 10 मीटर की वायरलेस रेंज और AAC तथा SBC ऑडियो कोडेक का समर्थन करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
लालबागचा राजा के चरणों में पहले दिन आए 48.50 लाख रुपए, एफडीए ने महाप्रसाद और खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
मुंबई।देशभर में गणेश उत्सव का पर्व बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Oppo Enco Buds 3 Pro plus battery

Oppo Enco Buds 3 Pro+ की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी लाइफ है। कंपनी का दावा है कि ये ईयरबड्स ANC ऑफ रहने पर कुल 43 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं, जबकि ANC ऑन रहने पर भी 28 घंटे का बैकअप मिलता है।

सिर्फ ईयरबड्स ANC ऑफ के साथ 12 घंटे तक चल सकते हैं। फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हुए, USB Type-C के जरिए केवल 10 मिनट की चार्जिंग 11 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। इनमें प्रत्येक बड में 58mAh और केस में 440mAh की बैटरी है, जिसे टीयूवी रीनलैंड बैटरी हेल्थ सर्टिफिकेशन भी मिला है।Oppo Enco Buds 3 Pro plus