बिलासपुर…सकरी थाना क्षेत्र के लाखासार इलाके में पिकनिक के दौरान एक युवक के तालाब में कूदने के बाद लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के डूबने की आशंका के बीच पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन दोपहर तक भी कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, मोनू ध्रुव  अपने छह दोस्तों के साथ सकरी के लाखासार क्षेत्र स्थित गोइंदा तालाब संबलपुरी में पिकनिक मनाने गया था। सभी ने मौके पर खाना बनाया और साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान शराब सेवन की बात भी सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
चोरी में औजार बरामद, चाकूबाजी में खून लगा चाकू; दोनों मामलों के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
बिलासपुर... जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी और चाकूबाजी की घटनाओं में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भोजन के बाद जब सभी युवक बर्तन धो रहे थे, तभी मोनू ध्रुव ने नहाने की बात कहकर जूते-मोजे उतारे और कपड़ों सहित तालाब में छलांग लगा दी। कुछ समय तक वह पानी में नजर आता रहा, लेकिन अचानक लापता हो गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर साथियों को अनहोनी की आशंका हुई।

दोस्तों ने खुद तालाब में उतरकर उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और थाना प्रभारी के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुलिस ग्राउंड में जगमगाए सवा लाख दीप
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिन पर बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 1,25,000 दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसडीआरएफ ने देर शाम तक तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण अभियान रोकना पड़ा। आज सुबह एक बार फिर तलाशी अभियान शुरू किया गया है, लेकिन अब तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है, जबकि पुलिस और राहत टीम हर संभावित जगह पर तलाश में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
कैप्सूल में नशा, साथ में गांजा; मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पीछे पकड़ा गया सप्लायर
कैप्सूल में नशा, साथ में गांजा; मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पीछे पकड़ा गया सप्लायर
बिलासपुर... शहर में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। सिटी कोतवाली पुलिस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.