बिलासपुर…रतनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है, जहां न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचे एक फरियादी को ही मारपीट का सामना करना पड़ा। घटना के सामने आते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए। आईपीएस प्रशिक्षु अंशिका जैन की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी एएसआई को तुरंत निलंबित कर दिया गया, साथ ही उसी थाने में उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने केस की जांच रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेने रतनपुर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान एएसआई दिनेश तिवारी अचानक भड़क उठे। मामूली सवाल पर उन्होंने पहले गाली-गलौज शुरू की और फिर थाने परिसर में ही फरियादी के साथ मारपीट की।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
जांच शुरू होने से पहले ही ‘निराकरण’! सीएम हेल्पलाइन में शिक्षा विभाग का अजब खेल, विश्वसनीयता पर सवाल
बिलासपुर... मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना है, लेकिन बिलासपुर के जिला शिक्षा विभाग से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जा रहा है कि एएसआई ने विनोद जायसवाल को कई थप्पड़ मारे, जिससे उनके सिर और कान में चोटें आईं। घटना का सबसे गंभीर पहलू यह रहा कि पूरे घटनाक्रम के दौरान मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया।

मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही और व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
हाईवा रोका, पिस्टल निकाली..और कर दिया फायर; चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार
सूरजपुर/प्रतापपुर... खड़गवां कला के पास हाईवा को ओवरटेक कर रोकने, पिस्टल निकालकर हवाई फायर करने और चालक से मारपीट कर मोबाइल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.