सूरजपुर  । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक पटवारी को 20 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथों  पकड़ लिया। पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूरजपुर जिले के डुमरिया गांव में पटवारी भानु सोनी को 20 हजार रुपए घूस लेते पकड़ लिया। शिकायत की गई थी कि पटवारी भानु सोनी ने नामांतरण के लिए किसान से यह रकम ली थी। जिसे घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। एसीबी की टीम पटवारी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है ।