बिलासपुर ।छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लगातार लम्बे समय से विभाग मे प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति के लिये कार्य किया जा रहा था किन्तु कुछ न्यायालय के प्रकरण होने से 2015 के बाद लगभग 10 वर्षो के बाद 30 अप्रैल कों यह कार्य पूर्ण हो सका.
स्कूल शिक्षा विभाग मे कुल 1478 नवपदोन्नत प्राचार्य मे से 124 लोगो ने बिलासपुर जिले की विभिन्न शालाओं मे कार्य भार ग्रहण किया है. इनकी प्रशासनिक दक्षता एवं विभागीय कामकाज व स्कूल व्यवस्था पर एक कार्य शाला आयोजित की गई. स्थानीय देवकीनंदन दीक्षित सभागार मे  19 दिसंबर को इन प्रचार्यो का उन्मुखीकरण आयोजन किया गया.

प्राचार्य का प्रशासनिक उन्मुखीकरण करने हेतु लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ  पंजीकरण द्वारा किया गया. संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से आये  आशुतोष चावरे सयुंक्त संचालक ने आगामी माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षाओं के ब्लूप्रिंट,परीक्षा आयोजन, प्रश्न पत्र एवं उत्कृष्ट रूप से परिणाम प्राप्त करने हेतु विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान क़ी. इसके साथ ही नवपदोन्नत प्राचायों को टीमवर्क के साथ शाला में कार्य कैसे किया जाए इस संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किये.
रामायण आदित्य संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा व्यक्तित्व विकास एवं अवकाश नियम, एवं सेवा शर्तो पर प्राचार्य का उन्मुखीकरण किया गया. इसके साथ-साथ उन्होंने प्राचार्य के विभिन्न प्रश्नों के समाधान भी किया.जिला शिक्षा अधिकारी  विजय टांडे ने जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की.
भोजन अवकाश के उपरांत सहायक संचालक विधि प्रकोष्ठ के रूप में संदीप चोपड़़े को भी इन प्रचार्यो के साथ चर्चा करने का आवसर मिला. उनके द्वारा शाला में विभिन्न प्रकार की नस्तीयों एवं अभिलेखो का संधारण करने की जानकारी दी गई. शाला संचालन मे समाज, अंतर विभागीय सम्बन्ध, शिक्षक पालक सम्बन्धित तथा व्यवहारिक कार्य प्रणाली पर विभिन्न प्रकार की जानकारिया दी गई. इसके अतिरिक्त के विधिक सेवा तथा न्यायलय की जानकारी प्रदान करने का आवसर मिला.

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पी दासरथी सहायक संचालक ने प्राचार्य डायरी एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए विभिन्न प्रश्नों की जानकारी उपलब्ध कराई. जिले में पदस्थ समस्त नवीन प्राचार्य ने  आशुतोष चावरे,रामायण आदित्य  विजय टांडे, संदीप गोविंद चोपडे एवं पी दासरथी का शाल एवं श्रीफल, गुलदस्ते के साथ सम्मान किया एवं उनके प्रति आभार व्यक्त किया.
इन नव पदोन्नत प्राचायों ने इस आयोजन के लिये धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि सभी परिश्रम के साथ प्राचार्य के पदोन्नति के प्रयास को सार्थक बनाएंगे.
संजय शर्मा प्राचार्य पंधी द्वारा प्राचार्य के लिए आवश्यक प्यून, कम्प्यूटर ऑपरेटर, लाइब्रेरियन, पीटीआई, लिपिक व सभी शाला को डीडीओ बनाने सहित विभिन्न प्रकार की मांगे अधिकारियों के समक्ष रखी गईं एवं उसकी उपलब्धता हेतु अनुरोध किया इस आयोजन में समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी एवं तखतपुर तथा कोटा एवं बिल्हा उपस्थित रहे.

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.