CG News-रायपुर। राज्य शासन ने नवा रायपुर को तहसील का दर्जा दिया है। इस संबंध में राजस्व विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है। न?ए तहसील में 6 राजस्व निरीक्षक मंडल,20 पटवारी हल्के और 39 गांव शामिल किए गए हैं।  विभाग ने इसकी सीमा परिभाषित करते हुए 60 दिनों में जनसामान्य से दावा आपत्ति मांगा है।

नवा रायपुर अटल नगर को नई तहसील बनाने के लिए रायपुर, मंदिर हसौद, गोबरा नवापारा और अभनपुर- ये चार तहसीलों के गांवों को अलग किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
सेवा संकल्प अभियान : पुलिस परेड मैदान में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर
Bilaspur/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत इन चारों तहसीलों के कुछ हिस्सों को मिलाकर नई तहसील बनाई जाएगी. नई तहसील में कुल 6 राजस्व निरीक्षक मंडल शामिल किए जाएंगे. इनमें पलौद, मंदिर हसौद, केंद्री, तोरला, सेरीखेड़ी और रायपुर-18 (कंदुल) मंडल शामिल हैं? वहीं, इसमें 20 पटवारी हल्कों के कुल 39 गांव शामिल किए जाएंगे.

नई तहसील में कुल 39 गांव शामिल किए जाएंगे. इनमें- पलौद, परसदा, सेंद्री, चिचा, बरौदा, कयाबांधा, नवागांव, खपरी, कुहेरा, राखी, कोटनी, कोटराभाठा, तेंदुल, छटौना, बेंद्री, निमोरा, उपरवारा, तुता, खंडवा, भेलवाडीह, पचेडा, चेरिया, पाऊटा, बंजारी, तेंदुआ, कुर्रू, नकट्टी, टेमरी धरमपुरा, बनारसी, कंदुल और माना शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
महतारी वंदन से हर घर मुनगा तक, लक्ष्मी रजवाड़े के राजनीतिक सफर में काम की नई पहचान..!
सूरजपुर (मनीष जायसवाल)। मुनगा के प्लांटेशन कैसा होता इसे समझना हो तो बिलासपुर के दयालबंद रपटा पुल पर खड़े होकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर जिले में अब नौ तहसील

रायपुर, आरंग, अभनपुर, तिल्दा, धरसीवां, मंदिरहसौद खोरपा,गोबरा-नवापारा और नवा रायपुर। इससे पहले नवा रायपुर में सब रजिस्टार पंजीयन का दफ्तर खोला जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
CGPSC 2025 परीक्षा का इंटरव्यू स्थगित
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.