बिलासपुर (ग्रामीण)…भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण की नई संगठनात्मक संरचना घोषित कर दी गई है। जिला पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों के साथ-साथ मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री की सूची जारी की गई है।

जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे से मिली जानकारी के अनुसार यह गठन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और निर्देश पर किया गया है। नई टीम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि किसान मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
बिलासपुर...चकरभाठा ओवरब्रिज के पास धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी सूची के अनुसार जिला स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों का संतुलित चयन किया गया है, वहीं मंडल स्तर पर अध्यक्ष एवं महामंत्री की नियुक्ति कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूती दी गई है। इसका उद्देश्य किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना, सरकार की योजनाओं को खेत-खलिहान तक पहुंचाना और संगठन की सक्रियता बढ़ाना है।

किसान मोर्चा नेतृत्व का कहना है कि नई टीम के माध्यम से संगठनात्मक समन्वय बेहतर होगा और आगामी कार्यक्रमों व आंदोलनों में पार्टी की भूमिका और अधिक प्रभावी रूप से सामने आएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
बिलासपुर...रात का अंधेरा, बंद घर और टूटे हुए ताले... कोनी इलाके में कुछ दिनों के अंतराल में हुई तीन चोरियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
बिलासपुर..महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए सोमवार को हुई राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 13 प्रकरण सामने आए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.