बिलासपुर। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के द्वारा बिलासपुर में हवाई सुविधा विस्तार हेतु चलाए जा रहे आंदोलन के साथ-साथ आगामी 26 अक्टूबर को पूरे हो रहे हैं।

इस अवसर पर समिति ने निर्णय लिया है कि 4c एयरपोर्ट निर्माण में विलंब होने और कई उड़ानों के प्रारंभ होने के बाद बंद होने या उड़ानों के दिनों में कमी आने के विरोध में समिति उल्टा मार्च करेगी।

यह अनूठा आंदोलन यह दर्शाने का प्रतीकात्मक विरोध होगा कि देश में सभी जगह विकास और प्रगति में लोग आगे बढ़ रहे हैं परंतु बिलासपुर विकास और प्रगति की दौड़ में पीछे छूटा जा रहा है।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बताया कि 26 अक्टूबर सोमवार को सुबह 10:00 बजे समिति के सदस्य और सहयोगी संगठनों के सदस्य महा धरना स्थल पर एकत्रित होंगे और फिर एक सभा करने के बाद वहां से “उल्टा मार्च” करते हुए कलेक्ट्रेट तक जाएंगे और वहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ज्ञापन दिया जाएगा।

हवाई सुविधाजन संघर्ष समिति ने ब्यौरा देते हुए बताया कि बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के संबंध में देरी का आलम यह है कि 3 साल तक सेना के कब्जे वाली जमीन का वापसी की स्थिति फुटबॉल की तरह केंद्र और राज्य सरकार के बीच बनी रही और आज 1 साल से यह जमीन एयरपोर्ट को वापस मिल जाने के बाद भी अभी तक उस पर रनवे विस्तार का कोई भी काम शुरू नहीं हुआ है।

बिलासपुर टर्मिनल बिल्डिंग कितनी छोटी है कि अगर एक हवाई जहाज की 72 सवारी एक साथ बैठना चाहे तो उन्हें कुर्सी नहीं मिलती।

दूसरी ओर उड़ानों का आलम यह है कि जब एयरपोर्ट चालू हुआ था तब दिल्ली के लिए सातों दिन उड़ान थी आज केवल चार दिन प्रयागराज के लिए चार दिन उड़ान थी जो केवल एक दिन रह गई है जबलपुर उड़ान बंद हो चुकी है भोपाल इंदौर उड़ान बंद हो चुकी है जगदलपुर की उड़ान बंद हो चुकी है और हैदराबाद की उड़ान 3 साल से मंजूर होने के बाद भी चालू नहीं हुई। इन सब के कारण की यह फैसला लिया गया है कि समिति उल्टा मार्च करेगी।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने सभी सक्रिय नागरिकों सामाजिक संगठन आदि से अपील की है कि वह 26 अक्टूबर को इस आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल हो।

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा और आगमन के कम से  बद्री यादव, ऋषिराज सिंह गौतम ,अनिल गुलहरे गोपी राव ,संतोष पीपलवा समीर अहमद बबला, प्रकाश बहरानी ,शिरीष कश्यप ,मोहन जायसवाल विभूति भूषण गौतम ,मजहर खान ,मनोज तिवारी ,प्रेम दास मानिकपुरी आशुतोष शर्मा अभिषेक चौबे महेश दुबे टाटा अकील अली मोहसिन अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे।