बिलासपुर… दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर अरपा-भैंसाझार बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है। इससे अरपा नदी का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम ने श्रद्धालुओं से नदी में उतरने और असुरक्षित किनारों पर खड़े होकर विसर्जन करने से बचने की अपील की है।

प्रशासन ने चेताया है कि तेज बहाव और जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी के कारण विसर्जन के दौरान दुर्घटना हो सकती है। श्रद्धालु नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहें और प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। बच्चों को नदी और उसके किनारों से दूर रखने की विशेष हिदायत दी गई है।

जिला प्रशासन ने दुर्गोत्सव समितियों और आम नागरिकों से विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतने तथा दूसरों को भी सुरक्षा के प्रति सचेत करने का आग्रह किया है।