Single Teacher School।बिलासपुर… जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने से लेकर शिकायतों के प्रभावी निराकरण, पर्यावरण संरक्षण और आगामी धान खरीदी की तैयारियों तक मंगलवार को जिला प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं तय कीं।

साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विभागवार समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि योजनाओं का मूल्यांकन केवल कागजी प्रगति से नहीं, बल्कि जमीनी परिणामों से होगा। अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील तरीके से काम करने के निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में कमियां हैं, उन्हें तत्काल दूर किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें…
दुकान का ताला तोड़ा, माल समेटा; 24 घंटे में पुलिस ने चोर पकड़ लिया
दुकान का ताला तोड़ा, माल समेटा; 24 घंटे में पुलिस ने चोर पकड़ लिया
बिलासपुर... सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी रकम और राशन सामान चोरी करने वाला आरोपी 24...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में पहले शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा हुई। जिले में वर्तमान में 11 एकल शिक्षक विद्यालय होने की जानकारी पर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में शीघ्र अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी विद्यालय में केवल एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई न चले। साथ ही स्मार्ट टीवी सहित आवश्यक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण मिल सके।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने लंबित केवाईसी मामलों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरत पड़ने पर हितग्राहियों को स्वयं बैंक तक ले जाकर प्रक्रिया पूरी कराई जाए, ताकि उन्हें पेंशन और अन्य योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन के झूले से सामाजिक एकता तक, साहू समाज ने सजाया उत्सव का मंच
सावन के झूले से सामाजिक एकता तक, साहू समाज ने सजाया उत्सव का मंच
रामानुजगंज (पृथ्वी लाल केशरी)... काका लरंगसाय टाउन हॉल में 26 अगस्त को साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सावन महोत्सव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने स्पष्ट संदेश दिया कि शिकायतों का केवल औपचारिक निपटारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता से चर्चा कर उसकी वास्तविक समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। हेल्पलाइन पोर्टल की प्रतिदिन सुबह और शाम समीक्षा करने तथा लंबित मामलों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

मानसून के दौरान प्रस्तावित वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिले में इस वर्ष 10 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 18 जुलाई को जिला स्तरीय महावृक्षारोपण अभियान आयोजित होगा। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, उद्योगों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उनका संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। बड़े आकार के पौधे लगाने और शहर से लगे क्षेत्रों तथा विरल वन क्षेत्रों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रशासनिक फेरबदल: 6 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, बदले गए निगम आयुक्त
प्रशासनिक फेरबदल: 6 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, बदले गए निगम आयुक्त
रायपुर.... छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में नए शैक्षणिक सत्र के साथ छात्रवृत्ति पंजीयन समय पर पूरा करने, विधानसभा सत्र से जुड़े प्रश्नों की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि पिछले वर्ष सामने आई कठिनाइयों का विश्लेषण कर इस बार किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाए।

पीएम जनमन योजना की समीक्षा के दौरान बैगा और बिरहोर जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों के पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों को उनके घर पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने के निर्देश दिए गए, ताकि उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जिला खनिज न्यास के तहत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने प्रस्तावों में अनावश्यक देरी नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि जिन विभागों को अतिरिक्त राशि की आवश्यकता नहीं है, वे समय पर जानकारी दें, ताकि उपलब्ध संसाधनों का उपयोग अन्य जरूरी विकास कार्यों में किया जा सके।

बारिश के मौसम को देखते हुए पुल-पुलियों और नदी-नालों की सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि उफनते नदी-नालों से किसी भी परिस्थिति में लोगों और स्कूली बच्चों का आवागमन नहीं होने दिया जाए। बैठक में सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों की समस्या, राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण, मुख्यमंत्री घोषणाओं, जनदर्शन, लोक सेवा गारंटी तथा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई। सभी विभागों को लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण कर उसकी प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।