LIVE UPDATE
No news items found.
Madhya Pradesh

नगरीय निकाय कर्मियों की सेवाकाल में असमय मृत्यु पर आश्रितों को मिलेगा 1.25 लाख रुपये तक का अनुग्रह अनुदान

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रगतिशील सोच और लोककल्याणकारी निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता से आज प्रदेश के नगरीय निकाय कर्मचारियों और उनके परिवारों को एक बड़ा सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा कवच मिला है।” नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए बताया कि नगरीय निकायों के सेवकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

मंत्री श्री विजयवर्गीय ने बताया कि मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम, 2017 के दायरे में आने वाले नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर परिषद के कर्मचारियों की सेवा में रहते हुए मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
MP Byelection result- बीजेपी को भारी पड़ा ‘चेहरा बदलो’ दांव, आखिर क्यों नरोत्तम के आंसुओं में बह गई आशुतोष की जीत?
MP Byelection result- बीजेपी को भारी पड़ा ‘चेहरा बदलो’ दांव, आखिर क्यों नरोत्तम के आंसुओं में बह गई आशुतोष की जीत?
MP Byelection result/मध्य प्रदेश की राजनीति के केंद्र कहे जाने वाले दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने सियासी गलियारों में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मचारी के बैण्ड वेतन तथा ग्रेड पे के सम्मिलित योग के छह गुना के बराबर की धनराशि अनुग्रह अनुदान के रूप में प्रदान की जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 1,25,000 रुपये (एक लाख पच्चीस हजार रुपये) होगी।

यह कल्याणकारी निर्णय 1 अप्रैल, 2025 और उसके उपरांत घटित होने वाले सभी प्रकरणों पर प्रभावशील होगा। यह निर्णय नगरीय प्रशासन के मैदानी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और उनके सुरक्षित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
MP-CG में रिलायंस जियो के ब्रॉडबैंड ग्राहक 21 लाख के पार
MP-CG में रिलायंस जियो के ब्रॉडबैंड ग्राहक 21 लाख के पार
भोपाल-रायपुर।मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जियो के ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close