ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम में गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जलकार्य विभाग के कार्यपालन यंत्री (ईई) सुशील कटारे को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह है कि आरोपी अधिकारी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले थे और उनकी विदाई से महज एक दिन पहले यह कार्रवाई हुई।

लोकायुक्त के अनुसार, नगर निगम के ठेकेदार सचिन पचौरी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके लगभग 36 लाख रुपये के लंबित बिल के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के लिए कार्यपालन यंत्री ने एक प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी पहले ही 30 हजार रुपये ले चुका था, जबकि शेष 6 हजार रुपये गुरुवार को लेने थे।

ये खबर भी पढ़ें…
MP news: अनियमितता पर  हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news: अनियमितता पर हॉस्पिटल को नोटिस, आयुष्मान भारत से रोका गया भुगतान
MP news।भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चार इमली स्थित अक्षय हॉस्पिटल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के तहत जैसे ही ठेकेदार ने नगर निगम कार्यालय में आरोपी को 6 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रासायनिक परीक्षण में भी रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
बच्चों से भरी स्कूल बस के ड्राइवर पर फायरिंग, सड़क से कार हटाने की बात पर विवाद
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस के ड्राइवर पर कार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि ठेकेदार से बिल भुगतान के एवज में कमीशन मांगने की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार, सुशील कटारे शुक्रवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

विभाग में उनके सम्मान समारोह और विदाई की तैयारियां भी चल रही थीं। हालांकि, लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद पूरा घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया। सेवानिवृत्ति के समय उन्हें मिलने वाले सेवा संबंधी भुगतान और अन्य औपचारिकताओं पर भी अब कार्रवाई के प्रभाव को लेकर चर्चा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
Mp news -स्कूल हिजाब मामले में एफआईआर रद्द करने से उच्च न्यायालय का इनकार
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने दमोह के एक स्कूल में छात्राओं को कथित तौर पर हिजाब पहनने और विशेष धार्मिक प्रथाओं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.