बिलासपुर। बेरोजगारी के दौर में जहां युवा ऑनलाइन नौकरी की तलाश में जुटे हैं, वहीं ठगों का गिरोह इस मौके को हथियार बनाकर लोगों को लाखों का चूना लगा रहा है। ऐसा ही एक ताज़ा मामला न्यायधानी बिलासपुर से सामने आया है, जहां एक युवक को घर बैठे कमाई का सपना दिखाकर 2 लाख 37 हजार रुपए की ठगी का शिकार बना दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक सिविल लाइन थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब की तलाश कर रहा था। इसी दौरान एक स्कैमर ने उससे संपर्क किया और आसान काम के बदले मोटी कमाई का ऑफर दिया। शुरू में भरोसा जमाने के लिए आरोपी ने कुछ टास्क पूरे कराने के बाद रकम भी ट्रांसफर की।

ये खबर भी पढ़ें…
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
ओवरब्रिज पर चाकू की नुमाइश पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार; आर्म्स एक्ट में पहुंचे जेल
बिलासपुर...चकरभाठा ओवरब्रिज के पास धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन इसके बाद ठग ने बड़ा दांव खेला। उसने कहा कि अधिक कमाई के लिए युवक को निवेश करना होगा। लालच में आकर युवक ने अलग-अलग किश्तों में कुल 2.37 लाख रुपए ठगों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। रकम जमा होने के बाद न कोई काम मिला और न ही पैसे वापस हुए। तब जाकर पीड़ित को अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार बन चुका है।

घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से लेन-देन और आरोपी के अकाउंट की डिटेल खंगाल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
तीन रात, तीन घर और एक ही गैंग! ताले तोड़कर उड़ाए गहने-माल, CCTV ने खोली चोरी की पूरी कहानी
बिलासपुर...रात का अंधेरा, बंद घर और टूटे हुए ताले... कोनी इलाके में कुछ दिनों के अंतराल में हुई तीन चोरियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन जॉब और निवेश के नाम पर चल रही इस ठगी से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है। किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑफर पर भरोसा न करें और ऐसी जानकारी मिलते ही तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

ये खबर भी पढ़ें…
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
महिला आयोग की सुनवाई में खुलीं शिकायतों की परतें, कहीं समझौता तो कहीं धर्म परिवर्तन का मामला; 13 प्रकरणों पर कार्रवाई
बिलासपुर..महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए सोमवार को हुई राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में 13 प्रकरण सामने आए।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.