CG news ।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

यहां दुष्कर्म केस में गवाही देने वाले गवाह को जान से मारने की धमकी देने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़े गए आरोपियों में तिल्दा इलाके का एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
स्कूल जाने निकली छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गोवा से गिरफ्तार
Ambikapur News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तिल्दा निवासी प्रमोद वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह युवती से जुड़े दुष्कर्म और हत्या के प्रयास मामले में गवाह है और कोर्ट में गवाही देने के लिए उसे समन मिला था।

इसी बीच आरोपियों ने उसे कॉल करके केस में गवाही न देने का दबाव बनाया। धमकी से परेशान होकर प्रमोद ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

ये खबर भी पढ़ें…
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
11वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
CG Teacher Arrested: छत्तीसगढ़ में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा ने गवाह को धमकाया और पूछताछ में यह भी खुलासा किया कि दुष्कर्म का आरोपी बालकृष्ण जांगड़े ने पैसे देकर यह धमकी दिलवाई थी।

लक्की शर्मा सिर्फ फोन पर धमकी देने तक ही नहीं रुका बल्कि अपने साथियों सूरज वर्मा, रवि उर्फ गप्पू वर्मा, रजत वर्मा, अजय राहूजा और दीपक उर्फ बबलू वर्मा के साथ गवाह के घर भी पहुंचा और उसे जान से मारने की धमकी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG news: दुष्कर्म केस में गवाह को धमकाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर भी शामिल
SBI कियोस्क संचालक ने की 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Cg news।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल police आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस साजिश में और कौन लोग शामिल हो सकते हैं।