बिलासपुर…भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण ने संगठन को मंडल स्तर पर और सक्रिय करने की दिशा में नई जिम्मेदारियां तय की हैं। जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने जिले की कोटा, मस्तूरी और बेलतरा विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले 14 मंडलों के प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा की है। नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन की गतिविधियों को मंडल से बूथ स्तर तक गति देने और युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने की जिम्मेदारी अब नई टीम के कंधों पर होगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन तथा प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा और भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से यह नियुक्तियां की गई हैं। संगठन स्तर पर मिली इस नई जिम्मेदारी को ग्रामीण क्षेत्र में युवा मोर्चे की सक्रियता बढ़ाने की अहम कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोटा में चार मंडलों की जिम्मेदारी

कोटा विधानसभा क्षेत्र के करगीकला मंडल में सूरज साहू को प्रभारी और देवकीनंदन साहू को सहप्रभारी, बेलगहना में अमन अग्रहरी और संजय यादव, कोटा मंडल में ज्ञानेन्द्र कश्यप और हर्ष पटेल तथा रतनपुर मंडल में टीका साहू और यशा गोरहा को क्रमशः प्रभारी एवं सहप्रभारी बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मस्तूरी में छह मंडलों पर युवा टीम

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में संगठन का दायरा और व्यापक है। यहां सीपत मंडल में तुषार चंद्राकर व निलेश पाण्डेय, जयरामनगर में सागर वर्मा व महेंद्र पाटनवार, देवरीखुर्द में भास्कर पटेल व उदित सिंह, मस्तूरी में जयशंकर साहू व अवधेश प्रसाद, मल्हार में नरेन्द्र नायक को प्रभारी तथा दिनेश तिवारी और खिलावन श्रीवास को सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं सोनलोहर्सी मंडल की जिम्मेदारी अंकित मिश्रा और आशीष अवस्थी को दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेलतरा में चार मंडलों को मिली नई जिम्मेदारी

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के बेलतरा उत्तर मंडल में बृजेश शर्मा व अभिषेक साव, बेलतरा पश्चिम में अंकुर सिंह व प्रवीण सोनकर, बेलतरा दक्षिण में अनीश धीवर व रितेश कलवानी तथा बेलतरा पूर्व में ललित यादव व विवेक यादव को क्रमशः प्रभारी एवं सहप्रभारी बनाया गया है।

 संगठन को जमीन पर मजबूत करने की चुनौती

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी की पहचान एक सक्रिय और जुझारू युवा नेता के रूप में बनी है। संगठनात्मक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहने वाले चतुर्वेदी के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती नई टीम को सिर्फ पद की जिम्मेदारी तक सीमित रखने के बजाय उसे मंडल से बूथ और बूथ से युवा मतदाताओं तक सक्रिय नेटवर्क में बदलने की होगी। ग्रामीण क्षेत्र की राजनीतिक संरचना को देखते हुए यह जिम्मेदारी इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां संगठन की मजबूती सीधे स्थानीय कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है।

नई नियुक्तियों के साथ भाजयुमो का फोकस युवाओं को संगठन से जोड़ने, मंडल स्तर पर कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने और बूथ स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर रहने की उम्मीद है। ऋषभ चतुर्वेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की विचारधारा और युवा मोर्चा के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

दरअसल, इन नियुक्तियों को केवल पदों के बंटवारे के तौर पर देखने के बजाय ग्रामीण बिलासपुर में युवा संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। अब नई टीम कितनी तेजी से मैदान में उतरती है और युवाओं को संगठन से जोड़ने में कितना प्रभाव छोड़ती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।