बिलासपुर… न्यायधानी बिलासपुर गुरुवार को प्रदेशभर से जुटी युवा खेल प्रतिभाओं की ऊर्जा से सराबोर नजर आई। पुलिस ग्राउंड में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। पांचों संभागों से पहुंचे 845 खिलाड़ी और 150 ऑफिशियल इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों के मार्चपास्ट ने आयोजन में जोश और अनुशासन का रंग भर दिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बच्चों के पढ़ने और खेलने दोनों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि 2047 के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़ें…
जब घर में आए नन्हे कान्हा… आरव के कृष्ण रूप ने जन्माष्टमी को बना दिया यादगार
जब घर में आए नन्हे कान्हा… आरव के कृष्ण रूप ने जन्माष्टमी को बना दिया यादगार
बिलासपुर...जन्माष्टमी का पर्व जब घर के नन्हे बच्चे के रूप में स्वयं कान्हा बनकर आ जाएं, तो उत्सव की खुशी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खेल प्रतिभाओं को मिल रहा बेहतर मंच

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि प्रदेश में खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार हो रहा है। बस्तर खेल महोत्सव और सरगुजा खेल महोत्सव जैसे आयोजनों से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खेलों में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए देश और प्रदेश स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले रास्ता रोका, फिर चाकू दिखाया और आईफोन लूटकर भागे; एक आरोपी गिरफ्तार
पहले रास्ता रोका, फिर चाकू दिखाया और आईफोन लूटकर भागे; एक आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... रेलवे अंडरब्रिज के नीचे तीन युवकों को चाकू दिखाकर आईफोन लूटने और विरोध करने पर उन पर हमला करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल में जीत और हार से ज्यादा महत्वपूर्ण भागीदारी और खेल भावना है। नियमित खेल गतिविधियां बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खेल प्रतिभाओं के लिए करियर के भी अनेक अवसर उपलब्ध हैं। खिलाड़ियों से उन्होंने अनुशासन के साथ पूरे उत्साह से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की।

बेसबॉल से लेकर तैराकी,वाटरपोलो तक मुकाबले

ये खबर भी पढ़ें…
पहले साजिश रची, फिर पिस्टल जुटाई और लूटे गहने बेच दिए; छह आरोपी गिरफ्तार
पहले साजिश रची, फिर पिस्टल जुटाई और लूटे गहने बेच दिए; छह आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...रेलवे कर्मचारी से कलेक्शन की रकम लूटने और महिला के घर में घुसकर हथियार के बल पर सोने के जेवर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाएं शहर के अलग-अलग खेल मैदानों में आयोजित की जा रही हैं। बेसबॉल के मुकाबले छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में होंगे, जबकि तैराकी और वाटरपोलो की स्पर्धाएं संजय तरण पुष्कर में आयोजित की जा रही हैं। अलग-अलग संभागों से आए खिलाड़ी इन स्पर्धाओं में अपनी तैयारी और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

खिलाड़ियों को ठहरने से लेकर भोजन इंतजाम

आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और ऑफिशियल के लिए आवास, शुद्ध पेयजल, भोजन और परिवहन की व्यवस्था की गई है। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग अश्वनी कुमार भारद्वाज ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि व्यवस्थाओं के संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

उद्घाटन समारोह में पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकंडा की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को आकर्षक बनाया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. भारती दुबे ने किया, जबकि आशीष मिश्रा और शाहिद हुसैन ने मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में कार्यक्रम का संचालन किया।

समारोह में महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, संयुक्त संचालक शिक्षा अश्वनी कुमार भारद्वाज, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी वर्षा शर्मा, सहायक संचालक खेल जी.डी. गर्ग सहित शिक्षा और खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।