Cg news।छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जोईधा राम डहरिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर की ओर से यह आदेश 3 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।

विभागीय आदेश के मुताबिक डहरिया पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO), बसना, जिला महासमुंद के पद पर रहते हुए शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के विद्युत देयकों की धनराशि में गड़बड़ी और गबन कर शासन को वित्तीय नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें…
दस से अधिक डाक्टरों की नवीन पदस्थापना,चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
दस से अधिक डाक्टरों की नवीन पदस्थापना,चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Transfer News/चिकित्सा शिक्षा विभाग ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों और उनसे संबद्ध अस्पतालों में पदस्थ 14 चिकित्सकों की नई पदस्थापना का आदेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी मुताबिक आदेश में कहा गया है कि जोईधा राम डहरिया, तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना तथा वर्तमान में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पद पर रहते हुए पदीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता करते हुए गंभीर अनुशासनहीनता के दोषी पाए गए हैं।

विभाग ने प्रथम दृष्टया उनके कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत कदाचार माना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Teacher Promotion : TET के बिना प्रमोशन से वंचित शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत
Teacher Promotion : TET के बिना प्रमोशन से वंचित शिक्षकों को हाईकोर्ट से राहत
Teacher Promotion : बिलासपुर/शिक्षक (टी-कैडर) के पद पर पदोन्नति से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए स्पष्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत कार्रवाई करते हुए जोईधा राम डहरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा), रायपुर निर्धारित किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर में विकसित हो रही शतरंज की नई संस्कृति
कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर में विकसित हो रही शतरंज की नई संस्कृति
जशपुर।कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में खेल संस्कृति विकसित करने और विद्यार्थियों व युवाओं को खेलों से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.