बिलासपुर… रक्षाबंधन पर्व कृति शाम हुए घटनाक्रम के बीच गुरुवार को बिलासपुर ने एकजुटता और सामाजिक सद्भाव की मजबूत तस्वीर पेश की। शहर में शांति, भाईचारे और आपसी विश्वास का संदेश देने के लिए निकले शांति मार्च में समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक भागीदारी रही। कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में निकला मार्च नेहरू चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक पहुंचकर संपन्न हुआ।

मार्च में विभिन्न समाजों और समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। हाथों में किसी विरोध का स्वर नहीं, बल्कि शहर की शांति और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने का साझा संकल्प था। मार्च ने यह संदेश दिया कि बिलासपुर की सामाजिक पहचान आपसी सहयोग और भाईचारे से जुड़ी है।

ये खबर भी पढ़ें…
जब घर में आए नन्हे कान्हा… आरव के कृष्ण रूप ने जन्माष्टमी को बना दिया यादगार
जब घर में आए नन्हे कान्हा… आरव के कृष्ण रूप ने जन्माष्टमी को बना दिया यादगार
बिलासपुर...जन्माष्टमी का पर्व जब घर के नन्हे बच्चे के रूप में स्वयं कान्हा बनकर आ जाएं, तो उत्सव की खुशी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अफवाहों से बचें, जिम्मेदारी से काम लें

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर की पहचान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे की रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें और बिना पुष्टि के उसे आगे प्रसारित भी न करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिकों की सुरक्षा और शहर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह सजग है।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले रास्ता रोका, फिर चाकू दिखाया और आईफोन लूटकर भागे; एक आरोपी गिरफ्तार
पहले रास्ता रोका, फिर चाकू दिखाया और आईफोन लूटकर भागे; एक आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर... रेलवे अंडरब्रिज के नीचे तीन युवकों को चाकू दिखाकर आईफोन लूटने और विरोध करने पर उन पर हमला करने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि शहर में शांति और सामान्य स्थिति बनाए रखने में नागरिकों, विभिन्न समाजों और मीडिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि किसी अफवाह या विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचना दी जानी चाहिए। उन्होंने आपसी सहयोग और जिम्मेदारी को ही शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आधार बताया।

सर्व समाज ने जताई एकजुटता

ये खबर भी पढ़ें…
पहले साजिश रची, फिर पिस्टल जुटाई और लूटे गहने बेच दिए; छह आरोपी गिरफ्तार
पहले साजिश रची, फिर पिस्टल जुटाई और लूटे गहने बेच दिए; छह आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर...रेलवे कर्मचारी से कलेक्शन की रकम लूटने और महिला के घर में घुसकर हथियार के बल पर सोने के जेवर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शांति मार्च में शामिल विभिन्न समाजों और समुदायों के प्रतिनिधियों ने कहा कि बिलासपुर सभी वर्गों का साझा शहर है। इसकी पहचान सामाजिक एकता और भाईचारे से है। उन्होंने शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस को हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

शांति समिति की हालिया बैठक में शहर में सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से 3 सितंबर को शांति मार्च निकालने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के तहत गुरुवार को शहर के अलग-अलग वर्ग एक मंच पर दिखाई दिए।

सड़कों पर दिखी शहर की साझा जिम्मेदारी

शांति मार्च में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल सहित विभिन्न समाजों और समुदायों के प्रमुख, शांति समिति के सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी भी मार्च में मौजूद रहे।

बिलासपुर की सड़कों से गुजरे इस मार्च का सबसे बड़ा संदेश यही रहा कि किसी भी चुनौती के बीच शहर की शांति और सामाजिक सद्भाव की जिम्मेदारी केवल प्रशासन या पुलिस की नहीं, बल्कि हर नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।