बिलासपुर…रतनपुर के गांधी नगर में अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री के मामले में पुलिस ने कमलेश निर्मलकर उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब और बिक्री की रकम 1100 रुपये जब्त की है। जब्त शराब की कीमत 1400 रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांधी नगर में दबिश दी गई। इस दौरान कमलेश निर्मलकर के कब्जे से कच्ची महुआ शराब और बिक्री की रकम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार पर कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में रतनपुर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर तथा आरक्षक धीरज कश्यप, देवानंद चंद्राकर और पवन ठाकुर की भूमिका रही।