बिलासपुर…अवैध शराब के खिलाफ चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया। उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिरैया गांव में एक युवक बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस की टीम ने पिरैया मिडिल स्कूल के पास दबिश दी। मौके पर गौरी शंकर बघेल उर्फ पोडो मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
सरकारी गाड़ी बनी निजी सवारी! मुंगेली खनिज विभाग के ड्राइवर की ‘साहब वाली छूट’ पर सवाल, रतनपुर में रोज सुबह-शाम खड़ी मिलती है सरकारी बोलेरो
मुंगेली..सरकारी संपत्ति के इस्तेमाल को लेकर नियम-कायदे भले ही स्पष्ट हों, लेकिन मुंगेली खनिज विभाग की सरकारी गाड़ी को लेकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तलाशी के दौरान पुलिस को चार पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे मिले। प्रत्येक डिब्बे में 15-15 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी थी। पुलिस ने कुल 60 लीटर हाथभट्ठी से तैयार महुआ शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की नजर

ये खबर भी पढ़ें…
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
मां के इलाज के लिए पहुंचे थे, कुछ देर बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पहुंच गई शिकायत! 4 सितंबर को जुनेजा अस्पताल में आखिर क्या हुआ?
बिलासपुर...मरीज और उसके परिजन अस्पताल में इलाज और सम्मान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन अगर डॉक्टर पर ही अभद्र...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और चकरभाठा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार जोशी के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई को इसी अभियान की कड़ी माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
DEO की कुर्सी पर 18 साल की वरिष्ठता का दावा धरा रह गया! हाई कोर्ट में याचिका वापस, रामेश्वर जायसवाल का प्रभार बरकरार
बिलासपुर... बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर जायसवाल की नियुक्ति को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.