MP News-मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की अटेंडेंस को लेकर विवादों के बीच एक अहम फैसला सामने आया है। खासकर विद्युत वितरण से जुड़े फील्ड अधिकारियों के लिए यह राहत की खबर है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने सैल्फी अटेंडेंस की अनिवार्यता में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए फील्ड अधिकारियों को दिन में केवल एक बार उपस्थिति दर्ज करने की छूट दे दी है। यह व्यवस्था 1 जुलाई से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू होगी और 30 सितंबर 2025 तक प्रभावी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंपनी के अनुसार, फील्ड ड्यूटी पर तैनात अधिकारी अक्सर निरीक्षण, मरम्मत और मेंटेनेंस कार्यों के चलते पूरे दिन ग्राउंड पर रहते हैं। इस वजह से वे सख्त समय-सीमा वाली अटेंडेंस प्रक्रिया को फॉलो नहीं कर पाते थे।

ऐसे में ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस, सतर्कता, बीआई सेल, सिविल विभाग सहित अन्य फील्ड यूनिट्स में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता (JE) और उससे ऊपर के अधिकारियों को ‘अटेंडेंस पोर्टल 2.0’ पर केवल एक बार सैल्फी हाजिरी देने की अनुमति दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स  अवैध कारोबार करने वालों एक विरुद्ध कड़े एक्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि यह छूट केवल फील्ड ड्यूटी करने वालों के लिए है।

कंपनी ने यह स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी फील्ड की बजाय कार्यालय तक सीमित है, उन्हें पूर्ववत दो बार उपस्थिति दर्ज करनी होगी। वहीं, अन्य नियमित और आउटसोर्स कर्मचारी पहले की तरह सुबह 10 बजे तक पंच-इन और शाम 6 बजे तक पंच-आउट करते रहेंगे, साथ ही 8 घंटे की कार्यावधि का पालन भी अनिवार्य रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
रतलाम: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस बीच, रतलाम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.