Bilaspur News:बिलासपुर- नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए मकानों को आज नगर निगम ने तोड़ दिया है।

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार के निर्देश पर नगर निगम के अतिक्रमण विभाग ,जोन और राजस्व विभाग की टीम ने शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।
   घुरू में नगर निगम की 66 एकड़ भूमि है,जिसमें से निगम द्वारा 35 एकड़ भूमि पर गोकुल नगर बसाया गया है शेष भूमि को अन्य जनहित के कार्यों के लिए आरक्षित रखा गया था।
उक्त शेष भूमि पर दूसरे जिलों से आए और अन्य लोगों द्वारा अतिक्रमण करते हुए अवैध रूप से 33 कच्चा- पक्का मकान का निर्माण कर लिया गया था।
निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर सभी 33 मकान मालिकों को पहले कई बार नोटिस जारी किया गया था। लेकिन नोटिस के बावजूद लोगों ने अपना अवैध कब्जा नहीं हटाया जिसके बाद आज अतिक्रमण विभाग,भवन शाखा जोन क्रमांक 1 और राजस्व विभाग की टीम कार्रवाई करने पहुंची। जिसके बाद 33 मकानों को तोड़ा गया और लगभग 7 तंबू नुमा शेड लगाकर कब्जा किए अतिक्रमण को भी मुक्त कराया गया।
इससे पूर्व अतिक्रमणकारियों को स्वयं से सामान खाली करने का समय दिया गया था साथ ही शिफ्टिंग में भी मदद मुहैया कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
CG News: चैन स्नैचिंग करने वाले गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार
Durg News: दुर्ग में चैन स्नैचिंग करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.