Mp news।मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचाने वाला बड़ा कदम उठाते हुए कलेक्टर भव्या मित्तल ने जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक प्रमोद पंवार और सहायक प्रबंधक विपिन कुमार सिंह की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।

दोनों अधिकारियों पर लापरवाही, अनुबंध शर्तों के उल्लंघन और गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guideline-मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा पर गाइडलाइन जारी: जानें किन्हें देना होगा एग्जाम, किन्हें मिली छूट और क्या है अंतिम तिथि
TET Guileline-भोपाल।मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर बनी अनिश्चितता को समाप्त करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर को मप्र स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल से भी इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

आरोप था कि ई-गवर्नेंस प्रणाली में गंभीर लापरवाही बरती गई, आधार केंद्रों के संचालन में अनियमितताएं हुईं और अनुबंध शर्तों की खुली अवहेलना की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
Gwalior News : गैस चूल्हा रिपेयरिंग दुकान पर खाद्य विभाग का छापा, 16 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स  अवैध कारोबार करने वालों एक विरुद्ध कड़े एक्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में सामने आया कि अनुबंध राशि, राजस्व वसूली और धरोहर राशि के मामले में भी गड़बड़ियां की गईं। यहां तक कि एक ही व्यक्ति द्वारा सात अलग-अलग लोगों की अनुबंध राशि जमा करने का मामला भी उजागर हुआ।

यही नहीं, दोनों अधिकारियों की संविदा सेवा 31 दिसंबर 2024 को समाप्त हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद ये कार्य करते रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
MP News- नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 6.70 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
रतलाम: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इस बीच, रतलाम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर ने अवधि में वृद्धि न करते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं।