बिलासपुर… रतनपुर थाना क्षेत्र में ढाबे की आड़ में महुआ शराब बेचने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने ग्राम चपोरा में राधे ढाबा के पीछे दबिश देकर 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इसकी कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने ढाबा संचालक गोवर्धन सिंह पोर्ते को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चपोरा में राधे ढाबा के पीछे अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर रतनपुर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
रामलला के दरबार पहुंचा राम का ननिहाल, बिलासपुर-बेलतरा की आस्था लेकर अयोध्या पहुंचे विजय
रामलला के दरबार पहुंचा राम का ननिहाल, बिलासपुर-बेलतरा की आस्था लेकर अयोध्या पहुंचे विजय
बिलासपुर/अयोध्या... रामलला की नगरी अयोध्या से जुड़ी घटना से आहत बिलासपुर और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने अपनी भावनाओं को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी गोवर्धन सिंह पोर्ते, निवासी चपोरा, के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने शराब जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में हुई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली, आरक्षक आकाश डोंगरे और देवानंद चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें…
बस की भीड़ में ‘धक्का-मुक्की’ का खेल, पीछे निकला झपटमारी का गैंग; 7 महिलाएं समेत 9 गिरफ्तार
बस की भीड़ में ‘धक्का-मुक्की’ का खेल, पीछे निकला झपटमारी का गैंग; 7 महिलाएं समेत 9 गिरफ्तार
बिलासपुर/रतनपुर... चलती बस में धक्का-मुक्की कर यात्रियों को घेरना और इसी दौरान गहने पार कर देना कोई अचानक हुई वारदात नहीं,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.