LIVE UPDATE
Big news

सुशासन तिहार में प्रश्नोत्तरी का आयोजन…रिवर व्यू में स्थानीय लोक नर्तक करेंगे कला का प्रदर्शन…विजेताओं को मिलेगा ईनाम

प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में शासन की योजनाओं से पूछे जाएंगे सवाल

बिलासपुर—सुशासन तिहार का तीसरा चरण जोर पकड़ लिया है। जगह जगह अधिकारी कर्मचारी और नेता पहुंचकर जनता जनार्दन से रूबरू हो रहे हैं। लोगों की समस्याओं को ना केवल सुन रहे हैं..बल्कि समस्याओं का निवारण भी कर रहे हैं। इस दौरान लोगों के बीच पहुंचकर कलाकार शासन की योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने भी सात मई को शाम साढ़े 6 बजे अरपा स्थित रिवर व्यू में मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया है।
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार का तीसरा चरण 5 मई से 31 मई तक चलेगा। इस दौरान आमजनों के लिए समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 7 मई को अरपा रिवर व्यू साइड में शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
      कार्यक्रम का आयोजन जनसंपर्क विभाग करेगा। कार्यक्रम में सुशासन तिहार और शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित मनोरंजक कार्यक्रम का आयोजन होगा। बुधवार शाम  6.30 बजे  शुरू होने वाले  कार्यक्रम में मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक सांस्कृतिक गतिविधियों के बीच शासकीय योजनाओं से संबंधित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जाएगा। जीतने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में लोकनर्तक दल की प्रस्तुति होगी,स्थानीय कलाकार नृत्य, गायन, कविता पाठ जैसी प्रतिभाओं की प्रस्तुति दे सकेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाओं में जीतने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही डिस्काउंट-वाउचर, कूपन, उपहार दिया जाएगा।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।कॉलेज लाइफ के दौरान से पत्रकारिता से गहरा जुड़ाव हुआ।इसी दौरान दैनिक समय से जुडने का अवसर मिला।कहानी,कविता में विशेष दिलचस्पी ने पहले तो अधकचरा पत्रकार बनाया बाद में प्रदेश के वरिष्ठ और प्रणम्य लोगों के मार्गदर्शन में संपूर्ण पत्रकारिता की शिक्षा मिली। बिलासपुर में डिग्री लेने के दौरान दैनिक भास्कर से जु़ड़ा।2005-08 मे दैनिक हरिभूमि में उप संपादकीय कार्य किया।टूडे न्यूज,देशबन्धु और नवभारत के लिए रिपोर्टिंग की।2008- 11 के बीच ईटीवी हैदराबाद में संपादकीय कार्य को अंजाम दिया।भाग दौड़ के दौरान अन्य चैनलों से भी जुडने का अवसर मिला।2011-13 मे बिलासपुर के स्थानीय चैनल ग्रैण्ड न्यूज में संपादन का कार्य किया।2013 से 15 तक राष्ट्रीय न्यूज एक्सप्रेस चैनल में बिलासपुर संभाग व्यूरो चीफ के जिम्मेदारियों को निभाया। 1998-2000 के बीच आकाशवाणी में एनाउँसर-कम-कम्पियर का काम किया।वर्तमान में www.cgwall.com वेबपोर्टल में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।
Back to top button
close